अब सिर्फ इस समीकरण के साथ टीम इंडिया कर पाएगी सेमीफाइनल में क्वालीफाई, जानें पूरा कैलकुलेशन
Table of Contents
Team India semi-final scenario: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के दौरान लगभग सभी टीमों ने कम से कम तीन मैच खेल लिए हैं। कुछ के चार मुकाबले हो चुके हैं। इसी वजह से अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की चर्चा शुरू हो गई है। आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी भी टीम ने दोनों ही ग्रुप से अंतिम चार में जगह नहीं बनाई है लेकिन कुछ की दावेदारी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
टीम इंडिया (Team India) ग्रुप ए में शामिल है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स और पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया था लेकिन उसे अपने तीसरे ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अब हरमनप्रीत कौर के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने खुद को काफी मजबूत स्थिति में कर लिया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के शेष दो मैच भी आसान नजर आ रहे हैं।
हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

टीम इंडिया (Team India) ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इस दौरान दो में जीत और एक में हार का सामना किया है। इसी वजह से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के खाते में 4 अंक हैं और नेट रन रेट +2.511 है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने दोनों मैच जीतने जरूरी हैं, क्योंकि एक में भी हार मिली तो फिर दक्षिण अफ्रीका के आगे जाने की संभावना बढ़ जाएगी।
भारत को शेष दोनों मैच में दर्ज करनी होगी जीत
भारतीय टीम (Team India) को अपने शेष दो मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया शानदार फॉर्म में हैं और अभी तक अपराजित है। ऐसे में उसे हराना आसान काम नहीं होगा। वहीं, बांग्लादेश भी उलटफेर कर सकता है। भारत के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता अपने शेष दोनों मैच जीतकर कुल 8 अंक हासिल करना है। ऐसे में अगर मामला नेट रन रेट पर आया तो टीम इंडिया बाजी मार लेगी। लेकिन अगर उसे एक भी मुकाबले में हार मिली तो फिर परेशानी बढ़ जाएगी।
Team India के साथ-साथ ये 3 टीमें भी ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दावेदार
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस काफी कड़ी नजर आ रही है। कुल पांच टीमों में सिर्फ पाकिस्तान ही रेस से बाहर है। फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम को अभी तक अपने सभी चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उसके अलावा टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और यहां तक कि बांग्लादेश भी अभी दौड़ में शामिल है। इसी वजह से इस ग्रुप में काफी रोचक स्थिति हो गई है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह मिलते ही इमोशनल हुए सूर्यांश शेडगे, इन्हें दिया अपने चयन का पूरा श्रेय