IND vs ENG: अभिषेक-संजू की जोड़ी टूटेगी! अब दूसरे टी20 में ये 2 खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

Published - 03 Jul 2026, 11:13 AM | Updated - 03 Jul 2026, 11:32 AM

IND Vs ENG 7

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का शुभारंभ हो चुका है। 1 जुलाई को पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया। बारिश की वजह से सिर्फ एक पारी पूरी हो पाई और दूसरी पारी संभव नहीं हो सकती। इसी वजह से काफी इंतजार के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

अब IND vs ENG टी20 सीरीज के दूसरे मैच का इंतजार सभी को है, क्योंकि पहले में पूरा एक्शन नहीं देखने को मिला था। अगला मैच शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजे के बजाय शाम 7 बजे से होगी।

इस मुकाबले से पहले भारतीय खेमा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चिंतित होगा, क्योंकि ये दोनों साथ में पारी की शुरुआत करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। कभी अभिषेक रन बनाते हैं तो संजू फ्लॉप रहते हैं और कभी संजू अच्छा करते हैं तो अभिषेक कामयाब नहीं होते।

IND vs ENG पहले टी20 में अभिषेक-संजू की जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाने में रही नाकाम

IND Vs ENG 6

भारत को IND vs ENG टी20 सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दूसरे ही ओवर में सिर्फ 6 के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। संजू सैमसन 7 गेंदों में महज 1 रन बना पाए और कैच आउट हो गए।

टीम इंडिया के लिए अभिषेक-संजू की ओपनिंग जोड़ी नहीं हो रही सफल

इससे पहले आयरलैंड टी20 सीरीज के दो मैचों में भी अभिषेक-संजू की जोड़ी फ्लॉप रही थी। पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 16 रन जोड़े थे। इसके बाद, दूसरे मैच में एक भी रन की साझेदारी नहीं हुई थी, क्योंकि संजू खाता खोले बिना ही पहली ही गेंद पर चलते बने थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ये दोनों साथ में कुछ खास शुरुआत दिलाने में सफल नहीं रहे थे।

इन दोनों ने अभी तक भारत के लिए 27 पारियों में पारी की शुरुआत की है। इस दौरान 24.85 की औसत से 671 रन बनाए हैं। इनके बीच सिर्फ तीन बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। आंकड़ों से साफ़ पता चल रहा है कि इनकी जोड़ी साथ में अच्छा करने में नाकाम रही है। इसी वजह से IND vs ENG दूसरे टी20 में ओपनिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अभिषेक के साथ सूर्यवंशी को IND vs ENG दूसरे टी20 में मिल सकता है ओपनिंग का मौका

संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा भले ही जोड़ी के रूप में अच्छा न कर पाए हों लेकिन व्यक्तिगत रूप से उन्होंने ज्यादातर मौकों पर तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों का हाल बुरा किया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 49 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भी पिछले मैच में 24 गेंदों में 59 रन बनाए थे।

इसी वजह से IND vs ENG दूसरे टी20 में अभिषेक की जगह पक्की है लेकिन संजू सैमसन को ड्रॉप किया जा सकता है। सैमसन ने पिछली तीन पारियों में भारत के लिए 6 रन बनाए हैं। यही वजह है कि अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है, जो काफी शानदार फॉर्म में हैं।

जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ने आईपीएल में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इसके बाद, हाल ही में श्रीलंका में ए टीमों के बीच खेली गई वनडे ट्राई-सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 94 रन बनाए। अच्छा करने के बावजूद सूर्यवंशी को बेंच पर ही रहना पड़ा है। उन्हें आयरलैंड में डेब्यू का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले मैच में बाहर रहे। हालांकि, अब दूसरे टी20 में उन्हें सैमसन के स्थान पर पारी की शुरुआत का मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

Tagged:

team india abhishek sharma Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com