इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

Published - 03 Jul 2026, 10:06 AM | Updated - 03 Jul 2026, 10:48 AM

Team India 59

Team India Squad For Zimbabwe Tour: इस साल भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। एक सीरीज के खत्म होते ही दूसरी के शुरू होने की बारी आ जाती है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों के बीच 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके बाद, 14 जुलाई से तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले वनडे मुकाबले के साथ होगा। इसके बाद, भारत (Team India) को जिम्बाब्वे का दौरा करना है। इस दौरे पर सिर्फ 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

इंग्लैंड के बाद, जिम्बाब्वे से Team India की होगी टक्कर

Team India 60

भारत ने आखिरी बार जिम्बाब्वे का दौरा 2024 में किया था। उस टूर पर कप्तानी शुभमन गिल ने संभाली थी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया (Team India) ने 4-1 से अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार पांच नहीं सिर्फ तीन टी20 ही सीरीज में होंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों ही टी20 मैच टीम इंडिया हरारे में खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। दूसरा टी20 25 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को होगा।

नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की वापसी की संभावना

भारत (Team India) के जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी की उम्मीद है।

रेड्डी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया था लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए। वहीं, वनडे टीम में अभी भी शामिल हैं, लेकिन चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। संभावना जताई जा रही है कि नितीश जल्दी ही फिट हो जाएंगे। इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके चुने जाने की उम्मीद है। नितीश के आने से सूर्यांश शेडगे को बाहर किया जा सकता है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी गई थी। हालांकि, बाद में मेडिकल टीम की सलाह पर वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसे में प्रसिद्द कृष्णा को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।

वाशिंगटन सुंदर को किया जा सकता है ड्रॉप

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर वाशिगंटन सुंदर को ड्रॉप किया जा सकता है। आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर स्क्वाड का हिस्सा हैं। हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी सुंदर को नहीं खिलाया गया। उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

कुछ ऐसा हो सकता है जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत (Team India) का स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें: गिल कप्तान-केएल उपकप्तान, इन 15 खिलाड़ियों के साथ टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका रवाना होगी टीम इंडिया

Tagged:

team india shreyas iyer Mohammed Siraj Arshdeep Singh Sanju Samson zimbabwe cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com