गिल कप्तान-केएल उपकप्तान, इन 15 खिलाड़ियों के साथ टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका रवाना होगी टीम इंडिया
Table of Contents
Team India test squad: इंग्लैंड दौरे पर भारत को सीमित ओवरों के फॉर्मेट में हिस्सा लेना है। इस दौरान पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। 1 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत हुई, जबकि 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा। फिर जुलाई में ही जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद, अगस्त में भारत को श्रीलंका का दौरा करना है।
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के दो टेस्ट के साथ तीन टी20 मैच खेलने की संभावना भी थी लेकिन अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चीजें होंगी। भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण सबसे छोटे फॉर्मेट के मैचों का आयोजन नहीं होगा।
Team India के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित

श्रीलंका दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का इंतजार काफी समय से हो रहा था। आख़िरकार 2 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों मैचों के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।
15 अगस्त से गाले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को पहला टेस्ट खेलना है। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। WTC Final की रेस में मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए दोनों ही मुकाबले काफी अहम माने जा रहे हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के स्क्वाड में कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, जो अफगानिस्तान टेस्ट का हिस्सा नहीं थे।
बुमराह-जडेजा की वापसी, ये दो खिलाड़ी जा सकते हैं बाहर
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट स्क्वाड में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा जा सकता है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए चुना गया था। हालांकि, उस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया था। लेकिन इन दोनों की वापसी हो सकती है।
बुमराह और जडेजा वापस आते हैं तो फिर टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को बाहर जाना पड़ सकता है। इन दोनों को ही पहली बार टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन इनका डेब्यू नहीं कराया गया था। मानव सुथार ने डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसी वजह से वह अपनी जगह बचा सकते हैं और जड्डू की वापसी पर हर्ष को ड्रॉप किया जा सकता है।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार
यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका के टेस्ट मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले