भारत-श्रीलंका के टेस्ट मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले

Published - 02 Jul 2026, 03:52 PM | Updated - 02 Jul 2026, 04:22 PM

India Vs Sri Lanka Test Series

India vs Sri Lanka Test Series Schedule: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौर पर पांच टी20 और तीन वनडे मैच होने हैं। इसके बाद, अगस्त में टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

पहले टेस्ट मैचों के साथ-साथ तीन टी20 के आयोजन की भी खबर आई थी लेकिन आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अब सिर्फ दो टेस्ट मैच ही होंगे।

भारत और श्रीलंका की WTC के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज में होगी टक्कर

India Vs Sri Lanka Test Series 1

भारत (India) का श्रीलंका दौरा FTP में शामिल है। इसी वजह से सभी को पता था कि अगस्त में मुकाबले खेले जाएंगे लेकिन दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया था।

हालांकि, अब इंतजार खत्म हो गया है और श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

15 अगस्त से भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत

श्रीलंका दौरे पर भारत (India) पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले में खेलेगा। इसके बाद, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा। इसका आयोजन सिंघलेसे स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में होगा।

बता दें कि भारत (India) ने श्रीलंका में लगभग 9 साल से कोई भी टेस्ट नहीं खेला है। आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में शिरकत की थी। ऐसे में वहां के फैंस के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लंबे समय बाद रेड बॉल क्रिकेट खेलते देखना काफी उत्साहजनक होगा।

श्रीलंका दौरे पर India नहीं खेलेगा टी20 मुकाबले

कुछ समय पहले श्रीलंका में चक्रवात 'डिटवाह' का प्रकोप देखने को मिला, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ-साथ कुछ टी20 मुकाबले के खेलने का भी अनुरोध किया था।

शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि बीसीसीआई ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी लेकिन अब सिर्फ दो टेस्ट ही खेले जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इससे साफ़ है कि टी20 मुकाबलों का आयोजन आगामी दौरे पर नहीं होगा। श्रीलंकाई बोर्ड ने टी20 मैचों का आयोजन न होने के पीछे कोई वजह नहीं बताई, लेकिन संभावना है कि यह फैसला टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम के कारण लिया गया है।

यह भी पढ़ें: क्यों RCB के खिलाड़ियों को नहीं मिलती भारत की टी20 टीम में जगह? जानें बड़ा कारण

Tagged:

team india WTC Sri Lanka Cricket team India tour of sri lanka
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com