13 तारीख को इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव, अभिषेक, संजू, चक्रवर्ती, बुमराह..

Published - 03 Sep 2026, 09:52 AM | Updated - 03 Sep 2026, 10:30 AM

IND Vs AFG 12

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी अफगानिस्तान करेग़ और ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम सात से खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले फैंस के बीच भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि IND vs AFG पहले मुकाबले के लिए किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.....

IND vs AFG: पहले मैच के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

सलामी जोड़ी

Vaibhav Sooryavanshi 54

अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ भारत की पारी का आगाज करने के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी आ सकती है. इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी शैली से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है. अभिषेक शर्मा के पास टीम का तेज शुरुआत दिलाने की काबिलियत है, जबकि वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाने में काबिल हैं. यही वजह है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ इस सलामी जोड़ी पर भरोसा जता सकता है.

मिडिल ऑर्डर

IND vs AFG पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया के मध्यक्रम में संजू सैमसन, कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं. इन तीनों बल्लेबाजों के कंधों पर मिडिल ओवर्स में टीम के लिए दमदार और मजबूत पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. संजू सैमसन बल्लेबाजी के अलावा टीम के विकेटकीपर की भी भमिका निभाते नजर आ सकते हैं. श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा एंकरिंग पारी खेलने के साथ-साथ टीम के लिए तेजी से रन बनाने में भी सक्षम हैं.

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए आकिब नबी ने उठाया बढ़ा कदम, इंग्लिश टीम के लिए खेलने का किया फैसला

ऑलराउंडर

भारतीय टीम प्रबंधन शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. ये तीनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं. शिवम दुबे निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए गेंदबाजी भी कर सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी की मौजूदग़ी से भारत को अतिरिक्त बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी का विकल्प मिलेगा. अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल स्पिन बॉलिंग और आखिरी ओवरों में बैटिंग से योगदान दे सकते हैं.

गेंदबाज

अंत में नजर डाली जाए भारत के बॉलिंग डिपार्टमेंट में तो इसमें वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का चयन हो सकता है. भारतीय गेंदबाज़ों की यह तिकड़ी अफ़ग़ान बल्लेबाज़ों (IND vs AFG) के लिए काल साबित हो सकती है। जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे, जबकि वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन विपक्षी टीम के रनों पर रोक लगा सकती है. वहीं, अर्शदीप सिंह नई गेंद के अलावा डेथ ओवरों में टीम के लिए योगदान दे सकते हैं.

IND vs AFG: पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

अफगानिस्तान सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, जिम्बाब्वे दौरे के 8 खिलाड़ियों को किया बाहर

Tagged:

team india abhishek sharma IND vs AFG Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com