अफगानिस्तान टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी! प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल

Published - 03 Sep 2026, 08:51 AM | Updated - 03 Sep 2026, 09:51 AM

IND Vs AFG 11

13 सितंबर से भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान (IND vs AFG) से भिड़ने वाली है. दिल्ली में आयोजित होने वाली यह सीरीज आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रही है. यही वजह है कि अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है.

भारतीय टीम प्रबंधन मैदान पर अपनी मजबूत टीम उतारना चाहेगा. लेकिन भारतीय स्क्वाड में चार ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना काफी मुश्किल है और वो पूरी सीरीज (IND vs AFG) सिर्फ पानी ही पिलाते नजर आ सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी.....

IND vs AFG टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी!

संजू सैमसन

IND vs ENG: Sanju Samson 4

भारतीय अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अपनी बैक टू बैक फ्लॉप बल्लेबाजी से उन्होंने सबको काफी निराश किया है. आयरलैंड और इंग्लैंड में खेली गई टी20 सीरीज में उनका बल्ला रन बनाने के लिए संघर्ष करता नजर आया. दोनों सीरीज में वह महज 33 रन बनाने में कामयाब हुए. इस प्रदर्शन के बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर ड्रॉप होना पड़ा.

हालांकि, एशियन गेम्स टीम का हिस्सा होने की वजह से भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में जगह दी. लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू सैमसन के लिए अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका काफी मुश्किल होगा. टीम मैनेजमेंट ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी पर भरोसा जता सकता है.

पिछले 4 साल से टीम इंडिया से चल रहा था बाहर, अब इस खिलाड़ी ने थाम लिया इंग्लैंड का हाथ

रवि बिश्नोई

25 वर्षीय स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए भी अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना चुनौतीपूर्ण होगा. भारतीय सिलेक्टर्स ने स्क्वाड में वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया है और टीम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में उन्हें तवज्जो दे सकता है. वह अपनी मिस्ट्री स्पिन से विपक्षी टीम के रनों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अहम मौकों पर टीम को विकेट निकालकर देने में भी काबिल हैं. यही वजह है कि उनकी मौजूदगी की वजह से रवि बिश्नोई को बेंच पर बैठे रहना पड़ सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस समय चोट से जूझ रहे हैं. जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे. जिससे वह अब तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह दी है. हालांकि, उनकी सीरीज में उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

लेकिन अगर वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर टीम में वापसी भी कर लेते हैं, तो उन्हें भारत-अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल टीम की पहली पसंद होंगे. उनके अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम प्रबंधन उन्हें प्राथमिकता दे सकता है. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना आसान नहीं होगा.

हर्षित राणा

इस सूची का आखिरी नाम तेज गेंदबाज हर्षित राणा का है. वह भी अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) में पानी पिलाते नजर आ सकते हैं. टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी और घातक गेंदबाजों की मौजूदग़ी के चलते हर्षित राणा के लिए अतिम एकादश में जगह हासिल कर पाना बेहद मुश्किल है. इनके लिए अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के रूप में भारत के पास तेज गेंदबाजी का विकल्प होगा.

इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर माइकल हसी ने चुना अपना देश, ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निभाएंगे ये जिम्मेदारी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com