आकाश चोपड़ा ने चुनी अल्टीमेट टेस्ट इलेवन, जसप्रीत बुमराह को नहीं दी जगह
Table of Contents
Aakash Chopra picks ultimate Test XI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग हर दिन वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के आधार पर अपनी पसंद की अल्टीमेट वर्ल्ड टेस्ट XI का चयन किया।
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में अच्छा करने वाले कई दिग्गजों को शामिल किया है लेकिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं दी है। उनके मुताबिक इन दोनों के आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं और बुमराह ने काफी क्रिकेट मिस भी की है।
इन बल्लेबाजों को Aakash Chopra ने दी अपनी अल्टीमेट टेस्ट XI में जगह, पंत को चुना विकेटकीपर

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ओपनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के केएल राहुल को चुना है, प्रत्येक ने WTC के मौजूदा चक्र में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस पूर्व क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को जगह नहीं दी है, क्योंकि उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। उनके नाम सिर्फ 4 ही मुकाबले हैं।
नंबर-3 पर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को रखा है। वहीं, चार नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। इसके बाद हैरी ब्रूक को जगह मिली है। इन तीनों का ही WTC के मौजूदा चक्र में कमाल का प्रदर्शन रहा है और प्रत्येक ने 1000 प्लस रन बनाए हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपनी अल्टीमेट वर्ल्ड टेस्ट XI में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत का चयन किया है। पंत ने करीब 50 की औसत से 696 रन बनाए हैं। वहीं, कीपिंग में भी अच्छा किया है।
स्टोक्स और जडेजा के साथ इन गेंदबाजों को मिली जगह
ऑलराउंडर के रूप में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी बेन स्टोक्स और भारत के रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। स्टोक्स पेस बॉलिंग और जडेजा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। ये दोनों ही बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने में माहिर हैं।
इनके साथ स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के जोश टंग और वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ को रखा गया है। स्टार्क और टंग संयुक्त रूप से WTC के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जोसेफ ने भी 35 विकेट झटके हैं।
आकाश चोपड़ा की अल्टीमेट वर्ल्ड टेस्ट XI
ट्रेविस हेड, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, जोश टंग, शमर जोसेफ।
यह भी पढ़ें: पिछले 4 साल से टीम इंडिया से चल रहा था बाहर, अब इस खिलाड़ी ने थाम लिया इंग्लैंड का हाथ