अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए आकिब नबी ने उठाया बढ़ा कदम, इंग्लिश टीम के लिए खेलने का किया फैसला

Published - 02 Sep 2026, 01:21 PM | Updated - 02 Sep 2026, 01:57 PM

Auqib Nabi

जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी 2025-26 की ऐतिहासिक जीत में 60 विकेट लेकर सबसे अहम भूमिका निभाने वाले आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई थी। आकिब को श्रीलंका दौरे के लिए शुरुआत में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने के कारण उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया।

श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी (Auqib Nabi) को सिर्फ चार दिवसीय अभ्यास मैच में खिलाया गया, जबकि 15 से 27 अगस्त तक खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान आकिब सिर्फ बेंच गरम करते रहे। वहीं, अब इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने इंग्लैंड जाकर खेलने का फैसला किया है।

इंग्लैंड में Auqib Nabi खेलते आएंगे नजर, इस टीम के साथ किया करार

Auqib Nabi 1

श्रीलंका दौरे से लौटे कई खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी 2026 के उनकी जोन की टीमों में जगह मिली लेकिन आकिब नबी (Auqib Nabi) को बीसीसीआई ने इंग्लैंड जाकर काउंटी चैंपियनशिप में खेलने को कहा है। इसी वजह से इस तेज गेंदबाज ने सरे के साथ करार किया है। सरे के लिए आकिब काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के तीन मैचों में खेलते नजर आएंगे।

सरे के साथ तीन काउंटी मैचों के लिए जुड़े आकिब

काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में सरे को अपने अगले तीन मैच यॉर्कशायर, ससेक्स और ग्लैमॉर्गन के खिलाफ खेलने हैं। इन तीनों ही मैचों में चयन के लिए आकिब नबी (Auqib Nabi) उपलब्ध रहेंगे। यॉर्कशायर के खिलाफ सरे को 2 सितंबर से खेलना है। वहीं, ससेक्स के खिलाफ 8 सितंबर से मुकाबले की शुरुआत होगी, जबकि ग्लैमॉर्गन के विरुद्ध 15 सिंतबर से मैच शुरू होगा।

सरे के लिए खेलने को लेकर आकिब उत्साहित

आकिब नबी (Auqib Nabi) ने सरे से जुड़ने और उनके लिए खेलने को लेकर कहा,

"इंग्लैंड के सबसे अच्छे क्लबों में से एक, सरे के साथ जुड़ना सम्मान की बात है। मैं टीम से सीखने और अगले तीन मैचों में उनकी मदद करने के लिए उत्सुक हूं।"

अच्छा प्रदर्शन करने पर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हो सकता है चयन

भारत को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहां की कंडीशन के हिसाब से आकिब नबी का चयन किया जा सकता है, क्योंकि उनके पास गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है और वे बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इसीलिए उन्हें काउंटी चैंपियनशिप खेलने को कहा गया है। अगर उन्होंने सरे के लिए तीन मैचों में अच्छा किया तो चयन समिति टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मौका दे सकती है।

यह भी पढ़ें: मुंबई के नए कप्तान का हुआ ऐलान, 34 वर्षीय खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com