मुंबई के नए कप्तान का हुआ ऐलान, 34 वर्षीय खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Published - 02 Sep 2026, 12:52 PM | Updated - 02 Sep 2026, 01:21 PM

Mumbai

Mumbai New Captain: आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर काफी समय से बात हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को हटाकर किसी अन्य खिलाड़ी को कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ बरकरार रखा जा सकता है। नए कप्तान की रेस में तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं।

आने वाले कुछ दिनों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर पूरी तरह से तस्वीर साफ़ होने की उम्मीद है। फैंस भी जानने को बेताब हैं कि IPL 2027 में पांच बार की चैंपियन टीम की कमान कौन संभालेंगे। इस बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने घरेलू रेड बॉल सीजन के लिए मुंबई (Mumbai) के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

34 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया गया Mumbai का नया कप्तान

Mumbai 1

घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई (Mumbai) ने आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज सिद्देश लाड को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पिछले सीजन शार्दुल ठाकुर ने कमान संभाली थी लेकिन अब उनकी जगह सिद्देश की नियुक्ति हुई है। 34 साल के लाड को दबाव में भी शांत और संयमित रहने और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी खूबियों के कारण नया लीडर माना जा रहा है।

चार सीजन पहले छोड़ा था मुंबई का साथ, अब बनाए गए कप्तान

सिद्देश लाड ने 2022-23 सीजन के लिए गोवा से जुड़ने का फैसला किया था लेकिन एक साल बाद ही मुंबई (Mumbai) लौट आए। 2023-24 में जरूरी एक साल का 'कूल-ऑफ' पीरियड पूरा करने के बाद, लाड 2024-25 में फिर से मुंबई की टीम में शामिल हो गए।

पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा था। सिद्देश ने रणजी ट्रॉफी के आठ मैचों में 77.40 की शानदार औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 82 मैचों में 5623 रन दर्ज हैं।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में सूर्यकुमार या श्रेयस में से किसी को एक मिल सकती है कमान

मुंबई ने अभी सिर्फ रणजी ट्रॉफी के लिए अपने कप्तान की घोषणा की है लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कैप्टेंसी कौन संभालेगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। हालांकि, ये जरूर बता दिया गया है कि सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर दावेदार हैं।

सूर्या इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं, जबकि श्रेयस वनडे और टी20 दोनों में शामिल हैं। वहीं, टी20 की कप्तानी भी उनके पास है। अगर वे उपलब्ध नहीं रहे तो फिर सूर्यकुमार को व्हाइट बॉल टूर्नामेंट्स के लिए मुंबई अपना कप्तान बना सकती है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में चुने जाने के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने फिर भी दे डाला मौका

Tagged:

Shardul Thakur MUMBAI Siddhesh Lad Ranji Trophy 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com