IND vs AFG One-Off Test Prediction - अफगानिस्तान दे पाएगा भारत को टक्कर? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
Published - 05 Jun 2026, 04:47 PM
Table of Contents
IND vs AFG One-Off Test Prediction: भारत (IND) और अफगानिस्तान (AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने 2018 में अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही खेला था जिसमें उसे करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीम 8 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से आमने-सामने होगी।
अफगानिस्तान ने अभी तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 4 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ भारतीय टीम का प्रदर्शन भी टेस्ट फॉर्मेट में उम्मीद के विपरीत रहा है, WTC 2025-27 अंक तालिका में टीम छठे स्थान पर है। हालांकि भारत जैसी मजबूत टीम को उनके घर में हराना एक अलग स्तर की चुनौती है।
भारतीय टीम प्रबंधन भी न्यूजीलैंड दौरे से पहले नंबर-3 के स्थान को भरना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs AFG One-Off Test Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (IND vs AFG Match Details)
| मैच | भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच |
| स्टेडियम | महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| मैच की तारीख | 6 जून 2026 (09:30 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Sony LIV, Sony Sports TEN Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs AFG Head-to-Head)
मैच: 1
भारत ने जीते: 1
अफगानिस्तान ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (IND vs AFG Recent Form)
भारत: L, L, W, W, W
अफगानिस्तान: L, W, D, L, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए IND vs AFG One-Off Test Prediction में IND को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (IND vs AFG Pitch Report- महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच व्हाइट बॉल क्रिकेट में पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी तथा मैच के तीसरे और चौथे दिन सतह धीमी होने के चलते स्पिनर खेल में आएंगे। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs AFG One-Off Test Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
IND vs AFG One-Off Test Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 225-250
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 110-150
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 350-400
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 250-300
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (IND vs AFG Playing XI Today)
भारत प्लेइंग-XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सदुर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार/हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI
अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमत शाह, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर्रहमान, इस्मत आलम, शराफुद्दीन अशरफ।
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs AFG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
केएल राहुल टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं। यह इस फॉर्मेट में 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकता है।
शुभमन गिल इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं। इन्होंने हाल ही में खत्म हुए IPL टूर्नामेंट में काफी रन बनाए हैं यह अच्छी फार्म में है और टेस्ट फॉर्मेट में मैराथन पारियां खेलने में माहिर है।
टॉप गेंदबाज
मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने भी IPL टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें इस मुकाबले में टॉप विकेट-टेकर बनने का मजबूत दावेदार बनाती है।
जियाउर्रहमान अफगानिस्तान टीम के तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ पिछले मैच में 7 विकेट लिए थे।
IND vs AFG One-Off Test Prediction- जानें किस टीम का पलडा है भारी?
अफगानिस्तान (AFG) टीम के पास टेस्ट फॉर्मेट में अनुभव की कमी है। टीम ने आयरलैंड और जिंबॉब्वे जैसी टीमों को हराया है, लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम को हराना एक अलग प्रकार की चुनौती है। अफगानिस्तान टीम को इस मैच में राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे अनुभवी गेंदबाजों की कमी भी खल सकती है। कुल मिलाकर टीम संयोजन और अनुभव को देखते हुए भारतीय टीम इस मैच में आगे है।
भारत के जीतने की संभावना: 70%
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 30%
यह भी पढ़ें: IND vs AFG One-Off Test Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
IND vs AFG One-Off Test Prediction: दोनों टीमों का पूरा Squad
भारत (IND) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान (AFG) Squad
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई (विकेट कीपर), इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
India vs Afghanistan Test IND vs AFG One-Off Test Prediction IND vs AFG One-Off Test 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।