संजू सैमसन vs श्रेयस अय्यर: कौन करता था टीम इंडिया की कप्तानी डिजर्व? दोनों के IPL कैप्टेंसी आंकड़ों से दूध का दूध-पानी का पानी
Published - 05 Jun 2026, 04:03 PM | Updated - 05 Jun 2026, 04:12 PM
Table of Contents
Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) की सीरीज के साथ-साथ सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया (Team India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को पद से हटा दिया है, क्योंकि उनका बल्लेबाजी फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा था और अब उनकी उम्र भी 35 साल हो गई है। जब 2028 में ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, तब सूर्या 38 साल के करीब होंगे। इसी वजह से फ्यूचर को ध्यान में रखकर उन्हें हटाया गया है।
सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया (Team India) के नए टी20 कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को चुने जाने की खबर है। इसका आधिकारिक ऐलान 6 जून को किया जा सकता है, जब आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड (Team India) की घोषणा के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ख़बरों में यह भी बताया गया कि कप्तानी की रेस में संजू सैमसन भी थे और उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन था लेकिन अगरकर और कई अधिकारी सैमसन के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से श्रेयस बाजी मार ले गए।
संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर दोनों में से कौन टीम इंडिया (Team India) की टी20 कप्तानी का ज्यादा हक़दार था, इसके बारे में हम IPL में दोनों के कैप्टैन्सी आंकड़ों की तुलना कर जानते हैं।
संजू सैमसन के IPL में कप्तानी के आंकड़े
आईपीएल में संजू सैमसन ने सिर्फ एक ही टीम की कप्तानी की है लेकिन उन्हें लंबे समय तक मौका मिला और पांच सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। RR के कप्तान के रूप में सैमसन 2021 से 2025 तक रहे। इस दौरान 67 मैचों में टीम को लीड किया और 33 में जीत दर्ज की, जबकि 32 में हार का सामना भी किया। 1 मैच टाई रहा और 1 बेनतीजा।
वहीं, कप्तान के रूप में अगर संजू सैमसन के बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 66 पारियों में 36.08 के औसत से 2021 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 145.71 का रहा। इस दौरान सैमसन ने एक शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े।
श्रेयस अय्यर के IPL में कप्तानी के आंकड़े
आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में श्रेयस अय्यर का नाम लिया जाता है। श्रेयस ने दिल्ली, कोलकाता और पंजाब की कप्तानी की है और इस दौरान तीनों के ही साथ फाइनल खेले हैं, जबकि केकेआर को 2024 में चैंपियन भी बनाया था। उनके कप्तानी आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 101 मैचों में 55 में जीत दर्ज की है और 41 में हार का सामना किया है। वहीं, 2 मैच टाई रहे, जबकि 3 बेनतीजा समाप्त हुए।
बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर के आंकड़ों का जिक्र करें तो उन्होंने 38.7 के औसत और 141.75 की स्ट्राइक रेट से 3096 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 24 अर्धशतक भी जड़े हैं।
सैमसन के बजाय अय्यर Team India की टी20 कप्तानी के ज्यादा हक़दार

अगर आईपीएल को आधार मानकर संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के आंकड़ों की तुलना करें तो फिर अय्यर का पलड़ा भारी नजर आता है। उनके पास सैमसन से ज्यादा कप्तानी का अनुभव है और उनका जीत प्रतिशत (54.45%) भी संजू (49.25%) से बेहतर है। इसके अलावा श्रेयस एक बार टाइटल भी जीत चुके हैं, जबकि दिल्ली और पंजाब के साथ फाइनल तक का सफर भी तय किया है। वहीं, सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने सिर्फ एक ही बार फाइनल खेला और ख़िताब नहीं जीत पाई थी। बल्ले से भी प्रदर्शन के मामले में औसत के लिहाज से श्रेयस अय्यर आगे नजर आते हैं।
ऐसे में अगर कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही आंकड़े ध्यान में रखें तो कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया (Team India) का टी20 कप्तान बनना श्रेयस अय्यर डिजर्व करते थे और उन्हें नियुक्त कर बक्सी ने कोई गलती नहीं की है।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।