IPL 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं मुंबई इंडियंस, सिर्फ ये 9 हो सकते रिटेन

Published - 05 Jun 2026, 03:19 PM | Updated - 05 Jun 2026, 03:20 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians Retain-Release Update: आईपीएल 2026 का सीजन 31 मई को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल के साथ समाप्त हो गया। इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी और उसने लगातार दो बार खिताबी जीत अपने नाम की। आरसीबी के अलावा कई अन्य टीमों का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन कुछ टीमें पूरी तरह से फिसड्डी भी साबित हुईं। इनमें एक नाम पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का भी रहा, जो पूरे सीजन एक-एक जीत के लिए तरसती नजर आई।

मुंबई इंडियंस ने जैसे-तैसे सीजन का अंत 4 जीत के साथ किया और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। इसी वजह से IPL 2027 में मालकिन नीता अंबानी द्वारा भारी मात्रा में बदलाव की ख़बरें आ रही हैं। इसका खामियाजा स्क्वाड में शामिल कई खिलाड़ियों को भुगतना पड़ सकता है। तो चलिए बताते हैं कि कौन से 15 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है और कौन से 9 रिटेन होकर अगले सीजन भी नजर आ सकते हैं।

इन 15 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले Mumbai Indians कर सकती है रिलीज

Mumbai Indians

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ कई नए-पुराने चेहरों समेत 15 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। स्टार खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर ट्रेंट बोल्ट, और मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किए गए केशव महाराज शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा। वहीं, महाराज को आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिए आईपीएल के लेवल का नहीं माना जाता है।

कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम देखकर ज्यादा लोगों को हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनका प्रदर्शन भी साधारण रहा। वहीं, टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल की कमी भी दिखी। इसी वजह से हार्दिक के नए टीम में जाने की संभावना है।

ऊपर बताए गए 8 खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस दानिश मालेवर, रॉबिन मिंज, महिपाल लोमरोर, क्रिष भगत, मयंक मारकंडे, मयंक रावत और अथर्व अंकोलेकर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को सीजन के दौरान खेलने का मौका मिला था, जबकि कुछ बेंच ही गरम करते रहे। वहीं, अथर्व इंजर्ड होने के कारण सीजन से ही बाहर हो गए थे।

Mumbai Indians के स्क्वाड में बरकरार रह सकते हैं ये 9 खिलाड़ी

जहां 15 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा रिलीज करने की खबर है, वहीं 9 को रिटेन किए जाने का भी अपडेट है। इन खिलाड़ियों में IPL 2027 के लिए संभावित कप्तान तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा नमन धीर, रयान रिकेलटन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, राज बावा और अश्वनी कुमार को भी रिटेन किया जा सकता है।

स्क्वाड में युवा विकेटकीपर रुचित अहीर, अल्लाह गजनफर, तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार और रघु शर्मा भी हैं। इन खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा या रिटेन, अभी इसकी पक्की जानकारी नहीं है।

IPL 2027 में तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस बना सकती है कप्तान

अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी में बदलाव की पूरी संभावना जताई जा रही है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर कई सारी समस्याएं हैं। इसी वजह से उनके किसी अन्य टीम में ट्रेड या फिर ऑक्शन में जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस भविष्य को ध्यान में रखते हुए तिलक वर्मा को कप्तान नियुक्त कर सकती है।

तिलक वर्मा लंबे समय से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा हैं और उनकी टीम के कोर ग्रुप से अच्छी बनती भी है। माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी तिलक को लीडरशिप सौंपे जाने के पक्ष में हैं। तिलक के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में नेतृत्व किया है। वहीं, 9 जून से श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया ए की भी कमान संभालेंगे। अगर तिलक ने अच्छा किया तो फिर नीता अंबानी उन्हें IPL 2027 के लिए कप्तान नियुक्त कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कोच गौतम गंभीर ने खत्म की नंबर-3 बल्लेबाज की बहस, बोले 'हम उसे अभी 4-5 मौके और देंगे....'



For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com