IPL के बाद मुंबई टी20 लीग में भी लगातार फ्लॉप हो रहे सूर्यकुमार यादव, देखें उनके आंकड़ों का पूरा लेखा-जोखा

Published - 05 Jun 2026, 01:38 PM | Updated - 05 Jun 2026, 01:49 PM

suryakumar yadav

Suryakumar Yadav bad form: एक समय टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादव अपनी पहचान बना चुके थे। सूर्या को किसी भी टीम के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में बड़ा ट्रंप कार्ड माना जाता था, क्योंकि उनके पास कुछ ही गेंदों में मैच का रूख तय करने की काबिलियत थी, जो कम ही बल्लेबाजों में देखने को मिलती है। लेकिन कहते हैं न कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और चीजें बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ स्काई के साथ भी हो रहा है।

भारतीय टीम के लिए लगभग दो साल से बल्लेबाज के रूप में निराश करने वाले Suryakumar Yadav के लिए IPL 2026 भी बेहद साधारण गुजरा। इसके बाद, उन्होंने मुंबई टी20 लीग का रुख किया, जिसकी शुरुआत 1 जून से हुई। इस लीग में गेंदबाजी का स्तर उतना अच्छा नहीं है, क्योंकि यह एक स्टेट टूर्नामेंट है लेकिन यहां भी सूर्या का संघर्ष जारी है और वे रनों के लिए जूझ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि अभी तक इस लीग के मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

मुंबई टी20 लीग 2026 में Suryakumar Yadav का फ्लॉप प्रदर्शन

Suryakumar Yadav

आईपीएल 2026 में एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या पांड्या की कप्तानी में खेलने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई टी20 लीग में कप्तान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सूर्या ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई की कमान संभाल रहे हैं। इस सीजन अभी तक उनकी टीम ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना किया है। खुद सूर्या भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं और लगातार दो मैचों में जूझते नजर आए।


पहले मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने तेज शुरुआत का प्रयास किया था और चार चौके जड़े थे लेकिन फिर उनकी पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई और 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में उनकी टीम को 210 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 4 जून को दूसरे मैच में भी सूर्या फ्लॉप रहे और 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना पाए। इस तरह सूर्यकुमार यादव मुंबई टी20 लीग 2026 में दो पारियों में 23 रन ही बना पाए हैं।

IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव ने दिखाया था फ्लॉप शो

मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बुरा फॉर्म हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि इससे पहले आईपीएल के 19वें सीजन में भी वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और पूरे सीजन उनके बल्ले से महज दो ही अर्धशतक आए। सूर्या ने 13 मैचों में 20.76 की औसत से 270 रन ही बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 147.54 का रहा।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के खराब फॉर्म के कारण ही मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी में कई मैचों में निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि जब उनसे उम्मीद थी कि वे पारी को संभालेंगे या तेजी से रन बनाएंगे, वे जिम्मेदारी नहीं निभा सके।

भारत की टी20 कप्तानी से सूर्यकुमार यादव के हटाए जाने की खबर

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई टी20 लीग में व्यस्त हैं लेकिन इस बीच तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें भारत की कप्तानी से हटा दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने तो अपनी रिपोर्ट में यहां तक कह दिया है कि सूर्या की जगह भी अब पक्की नहीं है। बताया जा रहा है कि लगभग दो साल से अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहने वाले सूर्यकुमार के लिए आईपीएल 2026 अपने आप को साबित करने का आखिरी मौका था लेकिन वे चूक गए।

इसी वजह से चयन समिति और हेड कोच गौतम गंभीर ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्यकुमार यादव को हटाने का फैसला लिया है। उनकी जगह नए टी20 कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक BCCI की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन शनिवार को जब यूके टूर और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान होगा, तब पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Liam Livingstone ने SRH की मालकिन Kavya Maran पर लगाए इल्जाम, बोले 'प्लेइंग-XI में इंटरफेयर करती....'

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com