विराट कोहली के बाहर होने के बाद कुछ ऐसी हो गई AFG के खिलाफ भारत की ODI टीम, देखें अपडेटेड स्क्वाड
Published - 05 Jun 2026, 11:59 AM | Updated - 05 Jun 2026, 12:51 PM
Table of Contents
Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज पर टिक गई थी. 13 जून से दोनों टीमें इस श्रृंखला के लिए आमने-सामने आएंगी, लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आई है.
टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिसकी वजह से भारतीय बोर्ड को स्क्वाड को अपडेट करना पड़ा है. तो आइए जानते हैं कि IND vs AFG सीरीज के लिए भारत की टीम कैसी दिखाई दे रही है?
Virat Kohli के बाहर होने के बाद बदली टीम इंडिया

अफगानिस्तान के भारत दौरे (IND vs AFG) का आगाज होने वाला है. 6 जून से दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जबकि 13 जून से तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होगी. भारतीय फैंस इस वनडे सीरीज को लेकर काफी उत्साहित थे.
भारतीय चयनसमिति ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा को इस श्रृंखला के लिए टीम में जगह दी थी और लगभग पांच महीनों के बाद इन दोनों की जोड़ी एक-साथ मैदान पर खेलते नजर आने वाली थी. हालांकि, अब प्रशंसकों को 440 वॉल्ट का झटका लगा है. दरअसल, विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है.
इस वजह से कटा Virat Kohli का पत्ता
आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग की तकलीफ से जूझना पड़ा, जो कि फाइनल मैच में काफी बढ़ गई थी. रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम प्रबंधन को बताया गया है कि उन्हें फिटनेस हासिल करने के लिए कम से दो सप्ताह लग सकते हैं. लेकिन अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है.
मालूम हो कि रोहित शर्मा को भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे टीम में जगह दी. लेकिन उनकी भागीदारी अभी तक पक्की नहीं हो पाई है. अगर वह सीरीज से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो रोहित शर्मा को भी टीम से बाहर जाना पड़ेगा. इसलिए उनके भी अफगानिस्तान सीरीज में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है.
इन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका
गौरतलब है कि रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या की भी अफगानिस्तान सीरीज में भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है. उनके भी आगामी सीरीज में खेलने पर मुहर नहीं लग पाई है. वहीं, बात की जाए अन्य खिलाड़ियों की तो सिलेक्टर्स ने प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया है. इन तीनों प्लेयर्स का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन दमदार रहा था, जिससे सभी काफी प्रभावित नजर आए थे.
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर