महाराजा टी20 लीग के ऑक्शन में अन्सोल्ड हुए केएल राहुल, किसी भी टीम ने नहीं लगाई एक लाख की भी बोली

Published - 05 Jun 2026, 12:57 PM | Updated - 05 Jun 2026, 01:49 PM

KL Rahul

KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के समापन के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ महाराजा टी20 ट्रॉफी लीग 2026 की तैयारियों में लगी हुई है. 20 जून से कर्नाटक में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. लेकिन इससे पहले 5 जून को महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 2026 का ऑक्शन हुआ, जिसमें सबकी नजरें केएल राहुल (KL Rahul) पर टिकी हुई थी. कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जंग देखने को मिल सकती है. मगर किसी भी टीम ने उन्हें खरीदनें में कोई रुचि नहीं दिखाई.

महाराजा टी20 लीग के ऑक्शन में अन्सोल्ड हुए KL Rahul

KL Rahul

20 जून से खेले जाने वाली महाराजा ट्रॉफी कर्नाटक स्टेट एसोसिएशन टी20 लीग 2026 की तैयारियां शुरु हो चुकी है. 5 जून को टूर्नामेंट के ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमें लाखों की बोलियां लगाती नजर आईं.

हालांकि, इस बीच हैरानी की बात ये रही कि किसी भी टीम ने भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को खरीदने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. जबकि उम्मीद की जा रही थी कि वह नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं. मगर उन्हें अनसोल्ड जाना पड़ा, जो कि सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाला रहा.

अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए Team India की संभावित प्लेइंग-XI, जायसवाल-केएल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर साई-गिल-पंत

इस वजह से नहीं लगाई KL Rahul पर बोली?

दो महीनों तक आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी के अनसोल्ड रहने की मुख्य वजह उनकी अनुपलब्धता रही. दरअसल, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है, जिसके लिए वह जमकर अभ्यास कर रहे हैं.

इसके बाद भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जाना है, जिसके लिए केएल राहुल का चयन हो सकता है. ऐसी में अब भारतीय टीम प्रबंधन उनके कार्यभार को प्रबंधित करना चाहेगा. इसकी वजह से ही उनका महाराजा टी20 लीग में खेलना कंर्फम नहीं था, जिसकी वजह से टीमों ने उन पर बोली लगाना नहीं चाहा.

KL Rahul के बल्ले ने मचाया धमाल

केएल राहुल (KL Rahul) का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन अच्छा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए वह प्रभावशाली बल्लेबाजी करते नजर आए थे. 14 मैच में 14 पारियों में वह 45 से अधिक की औसत और 174.41 स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबलें में वह 152 रन की व्यक्तिगत पारी खेल पाए थे, जो कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा टी20 क्रिकेट में खेले जाने वाली सर्वोच्च पारी है.

गिरते-पड़ते सही, लेकिन पाकिस्तान ने 2-1 से जीत ली सीरीज, तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से दी मात

Tagged:

kl rahul Karnataka State Cricket Association Maharaja T20 League 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com