गिरते-पड़ते सही, लेकिन पाकिस्तान ने 2-1 से जीत ली सीरीज, तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से दी मात

Published - 05 Jun 2026, 11:11 AM | Updated - 05 Jun 2026, 01:06 PM

Pakistan vs Australia

Pakistan vs Australia 3rd ODI: पाकिस्तान अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें जैसे-तैसे पाकिस्तान ने बाजी मार ली और 2-1 से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान ने धीमी पिचों का इस्तेमाल किया और इसी वजह से किसी भी मुकाबले में 250 का स्कोर नहीं बना।

4 जून को वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला लाहौर में खेला गया, जिसे 4 विकेट से जीतकर पाकिस्तान (Pakistan) ने सीरीज अपने नाम की। इस मैच में 158 के लक्ष्य को हासिल करने में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पसीने छूट गए और उन्हें लगभग 42 ओवर लग गए। तो चलिए आपको इस पूरे मैच का लेखा-जोखा बताते हैं।

कप्तान इंग्लिस के अर्धशतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया मामूली स्कोर पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 42 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरी ही गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान जोश इंग्लिस ने मार्नस लैबुशेन (19) के साथ 46 रनों की साझेदारी की और फिर एलेक्स कैरी के साथ (19) 52 रन जोड़े।

इंग्लिस अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन फिर 71 गेंदों में 65 रन बनाकर 27वें ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ऑस्ट्रेलिया की पारी को ढेर करने में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ज्यादा समय नहीं लिया और एक के बाद एक विकेट निकाले। कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं, मैट रेनशॉ 4 और कूपर कोनॉली 3 रन ही बना पाए।

ऑस्ट्रेलिया के अंतिम सात बल्लेबाजों में एडम जम्पा (10) के अलावा अन्य कोई डबल डिजिट स्कोर नहीं बना पाया। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, अबरार अहमद और शादाब खान को दो-दो विकेट मिले।

लड़खड़ाने के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) ने 42वें ओवर में दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) को पहला झटका 27 के स्कोर पर लगा और तीसरे ओवर में ही साहिबजादा फरहान (6) आउट हो गए। माज शादक़ात ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 26 गेंदों में 27 रनों से ज्यादा की पारी नहीं खेल पाए। गाजी गोरी 8 और सलमान आगा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम ने एंकर का रोल निभाने का प्रयास किया और 84 गेंदों तक मोर्चा संभाले रखा लेकिन फिर 41 के निजी स्कोर पर चलते बने।

112 के स्कोर पर छठा विकेट गिरने से पाकिस्तान (Pakistan) के लिए रन चेज मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन फिर अब्दुल समद और शादाब खान ने 49 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर जीत दिला दी। शादाब 29 और अब्दुल 18 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुहनेमन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

तीसरे वनडे में जीत के साथ पाकिस्तान (Pakistan) ने सीरीज पर भी जमाया कब्जा

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pakistan vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से शुरू हुई थी। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाने में सफलता हासिल की थी लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलटवार देखने को मिला और कंगारू टीम ने 41 रनों से बाजी मारते हुए 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरा वनडे दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला था लेकिन पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। मन्हास ने बल्लेबाजी में 60 रन बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: 32 साल के भारतीय विकेटकीपर KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया रिटायरमेंट

Tagged:

Pakistan Cricket Team pakistan vs australia
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com