इंग्लैंड टी20 सीरीज में नहीं चला ये भारतीय खिलाड़ी, तो खत्म हो जाएगा करियर, फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 02 Jul 2026, 01:19 PM | Updated - 02 Jul 2026, 01:41 PM

England T20 Series 5

India vs England T20 Series: भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू हुआ। दोनों टीमों ने बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला। हालांकि, लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। इससे पहले भारतीय टीम ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 189 रन बनाए। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।

भारतीय पारी संपन्न होने के कारण लगभग सभी प्रमुख बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने अपनी छाप छोड़ी। इन दोनों ने अर्धशतक बनाए। अय्यर ने 47 गेंदों में 68 और अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। हालांकि, कुछ बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिनमें से एक के लिए इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) आखिरी मौका माना जा सकता है।

इस भारतीय के लिए England T20 Series बन सकती है आखिरी

England T20 Series 6

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो संजू सैमसन हैं। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का अंत भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया था। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता था।

माना जा रहा था कि शायद सैमसन अब निरंतरता के साथ प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनकी पुरानी कमजोर फिर से उभर आई है। आयरलैंड में फ्लॉप रहने के बाद, इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) के पहले मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला।

पिछली तीन पारियों में नहीं चला है संजू का बल्ला

आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन को दो मैचों की टी20 सीरीज में दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान वो दोनों ही मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हो गए। पहले मुकाबले में उनके बल्ले से 5 रन आए, जबकि दूसरे में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) का आगाज भी निराशाजनक हुआ। संजू ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया।

संजू सैमसन को शेष चार मैचों में करना होगा कमाल

लगातार तीन पारियों में फ्लॉप होने की वजह से संजू सैमसन की निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड टी20 सीरीज के शेष चार मैचों में अच्छा करना होगा, क्योंकि खराब प्रदर्शन टीम से ड्रॉप किए जाने की वजह बन सकता है।

बेंच पर वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी ओपनर भी मौके का इंतजार कर रहा है। कई दिग्गज तो पहले ही सैमसन की जगह वैभव को खिलाने का सुझाव दे चुके हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट 15 वर्षीय खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है लेकिन संजू इंग्लैंड टी20 सीरीज में कमाल करने में असफल रहे तो फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 'उन दोनों ने....' शार्दुल ठाकुर ने गिल-गंभीर के खिलाफ खोला मोर्चा, करियर बर्बाद करने का ठहराया जिम्मेदार

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com