ICC TEST BOWLING RANKING: टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय का नाम, पाकिस्तानी गेंदबाजों की दिख रही चमक

Published - 12 May 2021, 01:05 PM

ICC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और जिम्बाव्बे क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में पाकिस्तान के गेंदबाज गेंदबाजों हसन अली, नौमान अली और शाहीन अफरीदी ने बुधवार को ICC मेंस टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल की। इन तीनों ने एक ही मैच में पांच विकेट लिए और ऐसा करने वाली पहली तिकड़ी बनी। इसके अलावा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज हैं।

ICC TEST RANKING का हाल

आईसीसी ने पाकिस्तान-जिम्बाव्बे के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में टॉप-10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर रविचंद्रन अश्विन 850 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद हैं। तो वहीं जसप्रीत बुमराह 739 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 11वें स्थान पर हैं।

इसके अलावा इस रैंकिंग में नंबर-1 पर 908 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस काबिज हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर हसन अली 6 स्थान ऊपर आए और अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शाहीन 22वें स्थान पर और नौमान 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने की रिकॉर्ड गेंदबाजी

ICC

जिम्बाव्बे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को पाकिस्तान ने 1 पारी व 147 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (पहली पारी में 5-27), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (दूसरी पारी में 5-52) और बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली (दूसरी पारी में 5-86) ने मुख्य भूमिका निभाई।

पाकिस्तान ने जिम्बाव्बे को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है। बता दें, 28 सालों में ऐसा हुआ है, आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल, शेन वार्न और टिम मे ने 1993 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।

Tagged:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम' कोरोना वायरस हसन अली
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com