हर्षा भोगले ने चुनी 2017 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम, इन पांच भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह, जाने किसके हाथ में दी कप्तानी
Published - 24 Dec 2017, 09:43 AM
साल 2017 बिल्कुल ही खत्म होने के मुहाने पर खड़ा है। इस साल क्रिकेट के मैदान से कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त दमखम दिखाया। इस साल विश्व की कई प्रमुख टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से समां बांधा है। इसमें से कुछ खिलाड़ियों ने जहां बल्लेबाजी में जबरदस्त काबिलियत दर्शायी तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में खास योगदान दिया। और वहीं ऑलराउंडर्स ने भी अपनी एक खास छाप छोड़ी।
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/12/rohj_2142274_835x547-m.jpeg)
हर्षा भोगले ने चुनी इस साल की बेस्ट वनडे टीम
इस साल में क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर नजरे डाले तो वनडे क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों का खास प्रदर्शन किया है और इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट की आवाज कहे जाने वाले हर्षा भोगले ने अपनी ओर से क्रिकजबज पर इस साल की बेस्ट वनडे टीम का चयन किया है, लेकिन इसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। तो आईए आपको बताते हैं हर्षा की इस साल की बेस्ट वनडे टीम.......
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/07/harsha-bhogle-file-m.jpg)
भारत के पांच खिलाड़ियों को दी जगह
क्रिकेट जगत के एक मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस साल की वनडे टीम चुनते हुए इसमें पांच भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। वैसे जिस तरह से इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए तो पांच खिलाड़ियों की जगह बनती भी है।
इसमें हर्षा ने अपनी इस साल की बेस्ट वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन को जगह दी है। रोहित और शिखर धवन का इस साल बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/12/18Virat-Rohit-1.jpg)
रोहित-धवन ओपनिंग तो विराट को बनाया नंबर तीन का बल्लेबाज
इसके बाद हर्षा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को नंबर तीन का बल्लेबाज बनाया है। विराट कोहली ने इस साल वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें इस साल के बेस्ट खिलाड़ियों में हर्षा भोगले ने शामिल किया है।
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/12/Mahendra-Singh-Dhoni-And-Virat-Kohli-HD-Wallpapers-1024x647.jpg)
दो ऑलराउंंडर्स को भी किया शामिल
इसके अलावा नंबर चार के बल्लेबाज के रूप में एबी डीविलियर्स को जगह दी गई है। एबी जहां चौथे नंबर पर तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पांचवें नंबर के बल्लेबाज के साथ ही विकेटकीपर भी रखा गया है। बेन स्टोक्स को नंबर 6 तो शकीब अल हसन को नंबर सात का बल्लेबाज बनाया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी से भी अपना योगदान देंगे।
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/12/DS_Ben_Stokes_Shakib.jpg)
गेंदबाजी में भी रखी है जबरदस्त गहरायी
गेंदबाजी की बात करें तो गेंदबाजी में भी हर्षा भोगले ने बहुत ही सटिकता के साथ खिलाड़ियों को जगह दी है। इसमें अफगानिस्तान के एकमात्र खिलाड़ी राशिद खान के अलावा भारत के जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के लाइम प्लकेंट और पाकिस्तान के हसन अली को गेंदबाजी ब्रिगेड में शामिल किया है।
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2017/12/Jasprit-Bumrah-1.jpg)
Tagged:
harsha bhogle