मुंबई की टीम ने अपने नए मेंटर का किया ऐलान, भारत के पूर्व चयनकर्ता को सौंपी जिम्मेदारी

Published - 24 Jun 2026, 02:29 PM | Updated - 24 Jun 2026, 03:51 PM

Mumbai

Mumbai's new mentor: आईपीएल 2027 की चकाचौंध के बीच घरेलू क्रिकेट के लिए भी टीमें अपनी कमर कसती हुई नज़र आ रही हैं। भारत का डोमेस्टिक सीजन जल्द शुरू होने वाला है। पिछले घरेलू सीजन में मुंबई का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

इसी वजह से आगामी सीजन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी उम्र के ग्रुप में मुंबई (Mumbai) की पुरुष टीमों का मेंटर एक ऐसे दिग्गज को नियुक्त किया है, जो वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था और टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर भी रह चुका है।

वर्ल्ड कप विजेता को Mumbai ने बनाया सभी ग्रुप की पुरुष टीमों का मेंटर

Mumbai 1

MCA ने पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया की चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता रह चुके संदीप पाटिल को मुंबई (Mumbai) की सीनियर टीम के साथ-साथ सभी उम्र के ग्रुप पुरुष टीमों का मेंटर नियुक्त किया है। पाटिल की लगभग एक दशक बाद मुंबई क्रिकेट में वापसी हो रही है।

मंगलवार (23 जून, 2026) को MCA के प्रेसिडेंट अजिंक्य नाइक ने संदीप पाटिल की नियुक्ति की पुष्टि की। उन्होंने मुंबई (Mumbai) के सबसे कामयाब क्रिकेटरों में से एक को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे घरेलू सीजन की तैयारी और उसके दौरान अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करें।

लगभग एक दशक बाद संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी

संदीप पाटिल ने आखिरी बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ 2016 में काम किया था, जब उन्होंने BCCI की सीनियर चयन समिति के चीफ सिलेक्टर के रूप में चार साल तक कार्य करने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद, पाटिल ने MCA में वापसी की थी।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने अक्टूबर 2022 में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कड़े मुकाबले में दिवंगत अमोल काले से हार गए थे। इस हार की वजह से वे मुंबई क्रिकेट से दूर हो गए थे, इसलिए मंगलवार को हुई यह नियुक्ति मुंबई के सबसे मशहूर क्रिकेट हस्तियों में से एक और इसके एडमिनिस्ट्रेशन के बीच सुलह का एक अहम कदम है।

भारत के लिए संदीप पाटिल के खिलाड़ी के तौर पर आंकड़े

संदीप पाटिल ने भारत के लिए 1980 से 1986 तक खेला। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टीम इंडिया का टेस्ट और वनडे दोनों में प्रतिनिधित्व किया। पाटिल ने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट में 1588 रन बनाए। इस दौरान चार शतक और सात अर्धशतक भी जड़े। वहीं, गेंदबाजी में नौ विकेट झटके। बात अगर वनडे की करें तो संदीप ने 45 मैचों में नौ अर्धशतक की बदौलत 1005 रन बनाए। गेंदबाजी में उनके नाम 15 विकेट रहे।

यह भी पढ़ें: ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, शुभमन गिल नंबर-2 पर पहुंचे, देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट

Tagged:

team india MUMBAI MCA Sandeep Patil
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com