ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, शुभमन गिल नंबर-2 पर पहुंचे, देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट
Table of Contents
ICC ODI Rankings Update: आईसीसी की तरफ वनडे रैंकिंग का साप्ताहिक अपडेट जारी कर दिया गया है। इस बार भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के कारण काफी हलचल देखने को मिली है। सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और उसने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया।
इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने फ्रंट से लीड करते हुए मोर्चा संभाला और कमाल की बल्लेबाजी की। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अपडेट में सीरीज के अंतिम दो मैचों को शामिल किया गया है और उनके आधार पर गिल ने ODI Rankings में लंबी छलांग लगाई है।
गिल को 154 रनों की पारी की बदौलत ODI Rankings में जबरदस्त फायदा

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। गिल ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में ओपनिंग करते हुए अपना वनडे करियर का नौवां शतक जड़ दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 140 की स्ट्राइक रेट से 154 रनों की पारी खेली। इस दौरान 22 चौके और दो छक्के लगाए।
शुभमन गिल के पास अपने ODI करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। वहीं, तीसरे वनडे में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। इसके बावजूद ICC ODI Rankings में गिल ने लंबी छलांग लगाई है।
ODI Rankings में दूसरे स्थान पर पहुंचे गिल
शुभमन गिल को दूसरे मुकाबले में शतकीय पारी का फायदा ICC ODI Rankings में मिला है और वह तीन स्थान की छलांग से नंबर-2 पर आ गए हैं। इससे पहले गिल पांचवें स्थान पर थे और उनके 716 रेटिंग अंक थे लेकिन 791 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अब भारतीय टीम के कप्तान से ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल हैं। पहले स्थान पर मौजूद मिचेल के 815 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
ICC ODI Rankings के अनुसार टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट
- डैरिल मिचेल - 815 रेटिंग्स पॉइंट्स
- शुभमन गिल - 791 रेटिंग पॉइंट्स
- विराट कोहली - 768 रेटिंग पॉइंट्स
- रोहित शर्मा - 754 रेटिंग पॉइंट्स
- इब्राहिम जादरान - 712 रेटिंग पॉइंट्स
- बाबर आजम - 689 रेटिंग पॉइंट्स
- शाई होप - 683 रेटिंग पॉइंट्स
- हैरी टेक्टर - 679 रेटिंग पॉइंट्स
- चरिथ असलंका - 659 रेटिंग पॉइंट्स
- हैरी ब्रूक - 656 रेटिंग पॉइंट्स
टेस्ट रैंकिंग में हेनरी ने की बुमराह की बराबरी
ICC ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओवल में खेले गए टेस्ट के आधार पर भी रैंकिंग में अपडेट जारी किया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव टॉप पर हुआ है। अब भारत के जसप्रीत बुमराह अकेले नंबर-1 गेंदबाज नहीं हैं। उनकी बराबरी न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने कर ली है। हेनरी को छह स्थान का फायदा हुआ और अब 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बुमराह के बराबर पहुंच गए हैं। उनके पास नॉटिंघम टेस्ट में अच्छा करते हुए बुमराह को पछाड़ने का मौका होगा।
मैट हेनरी, जैक काउई (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) के बाद टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की टॉप रैंकिंग हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस कैटेगरी में कीवी खिलाड़ियों के लिए 36 साल के सूखे को खत्म किया है।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो वर्ल्ड कप 2028 की ऑडिशन लिस्ट से हो जाएंगे बाहर