Hardik-Bumrah को आराम, तो संजू की वापसी, प्रिंस का डेब्यू! अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया OUT
Table of Contents
Team India: आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इस टूर्नामेंट का समापन 31 मई को होगा। आईपीएल खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज़ होगा, जहां भारतीय टीम (Team India) अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
इसके बाद टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 जून से होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का चयन कल यानी 19 मई को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कुछ अहम बदलाव कर सकते हैं।
इसमें टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले संजू सैमसन और आईपीएल 2026 में प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है, जबकि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका ?
शुभमन गिल होंगे कप्तान
अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल को टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी सौंपी जा सकती है। गिल पिछले एक साल से भारतीय टीम की टेस्ट और वनडे टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई थी।
हालांकि, बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम को 1-2 से हार झेलनी पड़ी।
हालांकि, आईपीएल 2026 में वह गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ खिताब जीतने की भी प्रबल दावेदार नजर आ रही है। ऐसे में अफ़गानिस्तान के खिलाफ सीरीज में गिल के पास बतौर कप्तान खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका होगा।
संजू की वापसी, प्रिंस यादव का होगा डेब्यू
अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को भारतीय वनडे टीम में जगह मिल सकती है।
उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम (Team India) के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते चयनकर्ता उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी मौका देने पर विचार कर सकते हैं। उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 16 मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। ऐसे में चयनकर्ता अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका देने पर विचार कर सकते हैं।
हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम
अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है।
हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से पीठ (बैक स्पैज़्म) की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 के कई मुकाबले नहीं खेल सके और टीम से भी बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता उन्हें इस सीरीज से आराम दे सकते हैं।
वहीं, जसप्रीत बुमराह को आगामी अहम मुकाबलों और उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा सकता है, ताकि वह आगे होने वाली महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पूरी तरह फिट और तरोताज़ा रह सकें।
जून में होगी भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीरीज
अफ़गानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों ही मुकाबले दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे।
अफ़गानिस्तान के खिलाफ Team India का संभावित स्क्वॉड :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें: मैं चाहती थी तलाक के बाद...' RJ Mahvash ने बताया क्यों किया Yuzvendra Chahal को अनफॉलो! रिश्ते की सुनाई A to Z कहानी