RR vs LSG Today Match Prediction, Match 64- जयपुर में किस टीम का चलेगा जादू, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित विजेता

Published - 18 May 2026, 01:53 PM | Updated - 18 May 2026, 01:58 PM

RR vs LSG Today Match Prediction
RR vs LSG IPL 2026

RR vs LSG Today Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच टूर्नामेंट का 64वां मैच सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। यह राजस्थान की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है जिसके चलते वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए राजस्थान को अपने दोनों मैच जीतने होंगे।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन पिछले मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एक बार फिर से आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 90 रन बनाए है। लखनऊ की कोशिश भी बाकी बचे दोनों मैच जीतने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RR vs LSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (RR vs LSG Match Details)

मैचराजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
स्टेडियमसवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
मैच की तारीख19 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs LSG Head-to-Head)

  • मैच: 7

  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 5

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए RR vs LSG Today Match Prediction में RR को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (RR vs LSG Recent Form)

राजस्थान रॉयल्स: L, L, L, W, L

लखनऊ सुपर जायंट्स : W, L, W, L, l

पिच रिपोर्ट (RR vs LSG Pitch Report- सवाई मानसिंह स्टेडियम)

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। हालांकि इस सीजन खेले गए पिछले 3 मैचों में अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर RR vs LSG Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 67 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 36%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत64%
पहली पारी का औसत स्कोर 168
दूसरी पारी का औसत स्कोर154
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (64%)

RR vs LSG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनेरियो 1: अगर लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना

सिनेरियो 2: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (RR vs LSG Playing XI Today)

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-XI

मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (RR vs LSG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • मिशेल मार्श लखनऊ की तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं। इस सीजन इन्होंने 162.15 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 467 रन बनाए हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 40.50 की औसत से 486 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • जोफ्रा आर्चर 17 विकेट के साथ राजस्थान के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पिछले मैच में भी 35 रन देकर 2 विकेट लिए हैं इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • प्रिंस यादव पिछले मैच में थोड़े महंगे साबित हुए पर इन्होंने इस सीजन अच्छी गेंदबाजी की है और 16 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में वापसी कर सकते हैं।

RR vs LSG Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से इस सीजन मिशेल मार्श को छोड़कर बाकी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है, लेकिन टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 60%

लखनऊ सुपर जायंट्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: LSG Playing XI: अर्जुन तेंदुलकर को चांस! तो इस खिलाड़ी की छुट्टी, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग OUT

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

राजस्थान रॉयल्स (RR) Squad

शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युद्धवीर सिंह चरक, रवि सिंह, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Squad

ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

lucknow super giants rajasthan royals RR vs LSG RR vs LSG Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com