Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, फाइनल खेलने पर मँडराया खतरा
Published - 30 May 2026, 06:26 PM | Updated - 30 May 2026, 06:33 PM
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे मुख्य और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।
उनके कंधे में एक खतरनाक चोट लगी है, जिसके बाद मैदान पर हड़कंप मच गया। इस बड़ी इंजरी के कारण अब उनके फाइनल मैच खेलने पर बड़ा खतरा मँडरा रहा है, जिससे गुजरात की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
क्वालिफायर 2 के दौरान चोटिल हुए मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस करो या मरो वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के पावरप्ले के दौरान जब मोहम्मद सिराज अपना ओवर फेंक रहे थे, तभी उनके सीधे कंधे में गंभीर चोट लग गई।
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद डालने के बाद सिराज अचानक दर्द से कराहते हुए दिखे। वह मैदान पर ही अपना कंधा पकड़कर बैठ गए, जिसके बाद तुरंत टीम के फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। सिराज की यह चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी।
लगातार दूसरी बार हिट विकेट, साई सुदर्शन ने बनाया IPL का अनोखा और शर्मनाक रिकॉर्ड
चोट के बावजूद कर रहे थे गेंदबाजी
कंधे में तेज दर्द होने के बावजूद मोहम्मद सिराज ने मैदान नहीं छोड़ा और अपनी टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए गेंदबाजी जारी रखी। फिजियो से इलाज कराने के बाद उन्होंने अपना वह ओवर पूरा किया,
लेकिन वह साफ तौर पर काफी तकलीफ में दिख रहे थे। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उनकी गेंदों पर बड़े शॉट्स भी लगाए। ओवर खत्म होने के बाद सिराज का दर्द और बढ़ गया, जिसके कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा।
फाइनल मैच से पहले Gujarat Titans को बड़ा झटका
मोहम्मद सिराज का इस तरह चोटिल होना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन चुका है। सिराज टीम के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ की हड्डी हैं, वे नई गेंद से विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं।
अगर उनकी यह कंधे की चोट ज्यादा गंभीर निकलती है, तो वह फाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। खिताबी मुकाबले से ठीक पहले अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज का चोटिल होना गुजरात की टीम के संतुलन को पूरी तरह से बिगाड़ सकता है और कप्तान शुभमन गिल के लिए यह एक बहुत बड़ी चिंता की बात है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर