4 खिलाड़ी जो ऋषभ पंत की जगह LSG के हो सकते नए कप्तान, इन्ही में से किसी एक पर दांव खेलेंगे संजीव गोयनका
Table of Contents
LSG : आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे सीजन में लय हासिल नहीं कर सकी और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सबसे बड़ी खबर तब सामने आई जब कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया।
मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये खर्च कर पंत को टीम में शामिल करने वाली फ्रेंचाइजी अब नए कप्तान की तलाश में जुटी हुई है। लखनऊ के स्क्वॉड में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन चार नाम ऐसे हैं जो कप्तानी की रेस में सबसे आगे दिखाई देते हैं।
4 खिलाड़ी जो ऋषभ पंत की जगह LSG के हो सकते नए कप्तान
एडन मार्करम
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अगले कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे हैं। मार्करम के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह विभिन्न टी20 लीगों में नेतृत्व कर चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत शांत स्वभाव और मैच की परिस्थितियों को समझकर फैसले लेना है।
मार्करम पहले भी संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीमों के साथ काम कर चुके हैं। SA20 लीग में 2023 और 2024 में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप को दो बार ख़िताब जीताया हैं और डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। टीम मैनेजमेंट उनके नेतृत्व कौशल और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने की क्षमता से अच्छी तरह परिचित है, जिससे उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो जाती है।
मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी कप्तानी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में एक बेहतरीन विकल्प माने जा रहे हैं। मार्श लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे हैं और हाल के वर्षों में उन्होंने कप्तान के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। मार्श का आक्रामक रवैया और सकारात्मक सोच उन्हें एक आधुनिक टी20 कप्तान बनाती है।
वह दबाव वाले मुकाबलों में शांत रहने के लिए जाने जाते हैं और बड़े खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने की क्षमता रखते हैं। अगर लखनऊ मैनेजमेंट अनुभव और वर्तमान फॉर्म को प्राथमिकता देता है, तो मार्श कप्तानी के सबसे मजबूत उम्मीदवारों में से एक होंगे।
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कोर ग्रुप का अहम हिस्सा हैं। वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइज़ी के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं।
पूरन के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर चुके हैं, वहीं कई फ्रेंचाइजी टी20 लीगों में भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपनी आक्रामक सोच और तेज फैसले लेने की क्षमता के कारण उन्हें कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जाता है।
हालांकि आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन फ्रेंचाइजी का उन पर भरोसा बरकरार है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरन को टीम की कमान सौंप सकती है।
आयुष बदोनी
भारतीय युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी भी कप्तानी की दौड़ में एक दिलचस्प नाम बनकर उभरे हैं। भले ही उनके पास आईपीएल स्तर पर कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन घरेलू क्रिकेट और दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वह कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और मैच को पढ़ने की समझ से काफी प्रभावित किया था।
बदोनी पिछले कई सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं और टीम के माहौल को अच्छी तरह जानते हैं। फ्रेंचाइजी यदि भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा भारतीय खिलाड़ी पर दांव लगाना चाहती है, तो बदोनी एक बड़ा विकल्प बन सकते हैं।
भारतीय कप्तान होने का फायदा यह भी रहेगा कि टीम को लंबे समय तक स्थिर नेतृत्व मिल सकता है। इसके अलावा वह टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बना सकते हैं और नई सोच के साथ टीम को आगे ले जा सकते हैं।
Tagged:
LSG cricket news IPL 2027 LSG NEW CAPTAIN Risabh Pant