वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब, कहां और किस टीम के लिए? जानें तारीख, टूर्नामेंट, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
Published - 30 May 2026, 04:06 PM
भारतीय क्रिकेट के नए सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
वैभव को पहली बार इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि वह अपना अगला मैच कब और किस टूर्नामेंट में खेलेंगे। आइए आपको उनके अगले मैच की पूरी डिटेल्स बताते हैं।
इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का अगला मिशन अब श्रीलंका की धरती पर शुरू होने जा रहा है।
वैभव को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय 50 ओवर की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम में जगह मिली है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए यह दौरा बेहद खास होने वाला है क्योंकि सीनियर टीम इंडिया में एंट्री करने से पहले सिलेक्टर्स उनकी टाइमिंग और फॉर्म को यहां परखना चाहते हैं।
मैच की तारीख और पूरा शेड्यूल क्या है?
अगर आप वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मैदान पर दोबारा चौके-छक्के लगाते देखना चाहते हैं, तो तारीख नोट कर लीजिए। इस त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 9 जून 2026 से होने जा रही है।
इंडिया ए की टीम अपना पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम 11 जून को अफगानिस्तान ए से भिड़ेगी। टीम इंडिया को इन दोनों टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं।
इंडिया ए का दूसरा मुकाबला श्रीलंका ए से 15 जून को और अफगानिस्तान ए से 17 जून को होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। यह सभी मैच डाम्बुला के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारतीय फैंस इस युवा खिलाड़ी के खेल को लाइव देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। श्रीलंका में होने वाली इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
हालांकि इसके आधिकारिक ब्रॉडकास्टर की घोषणा जल्द ही पूरी तरह साफ कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या फैनकोड ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैंस इस सीरीज के जरिए उन्हें जल्द ही सीनियर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर