IPL में फेल, अब टीम इंडिया में एंट्री मुश्किल! खत्म होने के कगार पर इन 3 खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर

Published - 15 Apr 2026, 04:38 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:41 PM

Ipl

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग वह प्लेटफॉर्म है, जिसने टीम इंडिया को कई धुरंधर खिलाड़ी दिए हैं। इस मंच से केएल राहुल, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और क्रुंणाल पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ी निकल चुके हैं। लेकिन इस मंच ने खिलाड़ियों के भविष्य को सिर्फ बनाया नहीं है, बल्कि फ्लॉप होने वाले प्लेयर के करियर को बर्बाद भी किया है।

ऐसे ही तीन खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL) में भी है, जिनकी टीम इंडिया में एंट्री मौजूदा सीजन के प्रदर्शन के आधार पर मुश्किल लग रही है। इस प्लेयर्स का इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर खड़ा हुआ है।

IPL में रिंकू सिंह का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाने वाले रिंकू सिंह का प्रदर्शन आईपीएल 2026 (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद साधारण रहा है। रिंकू ने इस सीजन केकेआर के लिए खेले 5 मैचों की 4 पारियों में 26 की औसत और 120 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 78 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन है।

जबकि इससे पहले टीम इंडिया के लिए भी रिंकू सिंह बल्ले से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल 2026 में रन की वर्षा करने में असफल रहते हैं को उनका पत्ता भारतीय टीम से कट सकता है।

अभिषेक शर्मा भी नहीं बना रहे रन

भारतीय टी20 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 मैचों में सिर्फ 129 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है, जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था। इस पारी को छोड़कर अन्य चार मैचों में वह कोई भी बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल सके थे।

आईपीएल (IPL) के अलावा टीम इंडिया के लिए अभिषेक ने 13 टी20 मैचों में सिर्फ 323 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं तो 5 बार वह शून्य पर आउट भी हुए हैं। अगर आईपीएल 2026 (IPL) में अभिषेक ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो यकीनन चयनकर्ता उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को चांस दे सकते हैं, जिनका बल्ला आईपीएल में आग उगल रहा है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलेंगे या नहीं Rohit Sharma? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट, हुआ दूध का दूध पानी का पानी

विकेट के लिए तरस रहे हैं सिराज

भारतीय टीम की गेंदबाजी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 (IPL) में गुजरात टाइटंस के लिए फ्लॉप साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले गुजरात ने सिराज को रिटेन किया था, लेकिन अभी तक खेले चार मैचों में उन्होंने सिर्फ तीन विकेट चटकाए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.57 का रहा है।

अगर वह आगे भी यही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो यकीनन भारतीय टीम की मुख्य चयन समिति सिराज को बाहर करके उनकी स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकते हैं, जिसके सिर पर फिलहाल पर्पल कैप का ताज विराजमान है। हालांकि, प्रसिद्ध का इकॉनमी भी सिराज के समान ही है, लेकिन वह निरंतर काल पर अपनी टीम को विकेट निकालकर दे रहे हैं, जो कि सिराज करने में असफल है।

PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कुनोली, अय्यर, वढेरा.... मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

Tagged:

team india abhishek sharma ipl Mohammed Siraj
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com