IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-आयरलैंड का दूसरा टी20 मैच?
Published - 27 Jun 2026, 10:17 AM | Updated - 27 Jun 2026, 11:44 AM
Table of Contents
IND vs IRE: आयरलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को पहले टी20 मुकाबले में 38 रन के अंतर से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए सिर्फ अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की और अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और जिसका नतीजा यह रहा कि सितारों से सजी टीम इंडिया को एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
28 जुलाई को खेला जायेगा अब दुसरा टी20 मैच
यह दूसरा टी20 मुकाबला आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? यही हम आपकों आगे अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा मैच

भारत बनाम आयरलैंड(IND vs IRE) टी20 मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में भारत vs आयरलैंड पहले टी20 का लुफ्त उठाया जा सकता है. डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) यूजर्स के लिए यह मैच मुफ्त में प्रसारित किया जाएगा.
भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच होने वाले ये दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेले जाएगा.
इस प्रकार है IND vs IRE की टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव
आयरलैंड: लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन