IND vs IRE: वैभव-प्रिंस का डेब्यू! ये 2 फ्लॉप खिलाड़ी बाहर, दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Published - 27 Jun 2026, 09:01 AM | Updated - 27 Jun 2026, 10:19 AM
Table of Contents
आयरलैंड के खिलाफ जारी दो मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs IRE) के पहले मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को 34 रनों से हार झेलनी पड़ी और तब से ही टीम ट्रोलर्स के निशाने पर है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये आयरिश टीम की भारत के खिलाफ पहली जीत है. वहीं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे और आखिरी टी20 (IND vs IRE) के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस भिड़ंत के लिए किन खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो सकती है?
IND vs IRE: ओपनिंग जोड़ी में हो सकता है बदलाव?

आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी संयुक्त रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी. जहां एक ओर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रनों का अंबार लगा दिया, तो वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस जोड़ी के फेल होने के बाद टीम मैनेजमेंट इसमें बदलाव कर सकता है.
दूसरे टी20 के लिए अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में धुआंधार बल्लेबाजी कर अपने बल्ले का जोर साबित किया है. आयरलैंड के खिलाफ आगामी मैच में भी ऐसा प्रदर्शन कर वह टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं.
IND vs IRE: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस
प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका
पहले टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण टीम इंडिया के लिए काफी महंगे साबित हुए थे. अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट हासिल कर उन्होंने 57 रन लूटा दिए. इस बीच उनके एक ओवर में आयरिश बल्लेबाज 27 रन बटोरने में कामयाब हुए.
प्रसिद्ध कृष्ण की यह गेंदबाजी टीम पर बेहद भारी पड़ी, जिसके बाद अब उनका अगले मैच का हिस्सा बन पाना मुश्किल लग रहा है. उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव को दी जा सकती है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उन्होंने सबको अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है.
कप्तान अय्यर पर होगी सबकी नजरें
पिछले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वह कप्तान और बल्लेबाज, दोनों ही भूमिकाओं में बुरी तरह फेल हुए. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए वह सात गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके, जबकि उनसे इस दौरान शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी. उनके इस फीके प्रदर्शन का खामियाजा टीम इंडिया को हार के रूप में भुगतना पड़ा. इसलिए अब दूसरे मैच में सबकी निगाहें श्रेयस अय्यर पर ही टिकी होगी. उन पर शानदार कप्तानी के साथ-साथ दमदार बल्लेबाजी करने का भी दबाव होगा.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर