IND vs IRE: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस

Published - 27 Jun 2026, 09:12 AM | Updated - 27 Jun 2026, 09:52 AM

India Vs Ireland

Team India: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आयरलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 38 रन के अंतर से जीत लिया था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 28 जून को खेला जायेगा.

इस मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया सामने आ गई है और हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उसी टीम के बारे में बताएंगे.

सीरीज शुरू होने से पहले ही चक्रवर्ती-रेड्डी हुए थे बाहर

Team India

भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया (Team India) को 2 बड़े झटके लगे थे. दरअसल, इंजरी के चलते वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए.

नितीश रेड्डी की जगह तो सूर्यांश शेगडे को शामिल कर लिया गया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है.

इन दोनों ही खिलाड़ियों का चोटिल होना कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के लिए एक बड़ा सिरदर्द जरुर बन गया है.

दूसरे टी20 के लिए ऐसी 15 सदस्यीय Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे

Team India की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को जहां वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया जा सकता है. वहीं प्रिंस यादव को भी प्रसिद्द कृष्णा की जगह मौका मिलने की संभावना है.

दरअसल, यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. ऐसे में इन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, 148 रनों पर सिमटी भारत की पारी, 34 रनों से झेली हार

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com