IND vs IRE: आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, 148 रनों पर सिमटी भारत की पारी, 34 रनों से झेली हार

Published - 26 Jun 2026, 07:02 PM | Updated - 26 Jun 2026, 09:43 PM

IND Vs IRE 3

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में दोनों टीमें पहले भिड़ंत के लिए आमने-सामने आई. टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदाबजी का चयन किया, जिसके बाद आयरिश टीम 9 विकेटों के नुकसान पर 182 रन का स्कोर हासिल कर पाई. जवाब में भारतीय टीम (IND vs IRE) की पारी 148 रनों पर सिमट गई और उसको 34 रनों से हार झेलनी पड़ी.

IND vs IRE: भारतीय गेंदबाज बने आयरिश टीम के लिए काल

Harshit Rana-Arshdeep Singh

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड टीम (IND vs IRE) भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई. कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी के अलावा कोई भी आयरिश खिलाड़ी बड़ी और प्रभावशाली हुई पारी नहीं खेल सका. सलामी बल्लेबाज टिम टेक्टर (17) और रॉस अडायर (12) बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठ और आयरलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे.

इसके बाद हैरी टेक्टर बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों आउट हो गए. फिर बेंजामिन कालित्ज़ (15) ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए मौके मिलने पर बड़ा शॉट लगाने लगे. लेकिन तभी शिवम दुबे गेंदबाजी करने के लिए आए और उन्हें कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई.

श्रीलंका में चमके साई सुदर्शन, खेली 132 रन की शानदार पारी, मेजबान बॉलर्स को किया पस्त

लॉर्कन टकर-गैरेथ डेलानी ने संभाली पारी

51 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी की जोड़ी आई. इन दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत आयरलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया. इस बीच हार्षित राणा गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने दमदार बल्लेबाजी कर लॉर्कर टकर (50) को आउट कर पवेलीयन वापिस भेज दिया.

हालांकि, गैरेथ डेलानी ने अंत तक क्रीज़ पर टिककर बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट्स लगाए. लेकिन अक्षर पटेल की फिरकी के जाल में फँसकर वह अपना विकटे गंवा बैठे. यह विकेट गिरने के बाद फिर से आयरलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और आयरलैंड 20 ओवर में 182 रन ही बटोर सकी. भारत के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट झटकी. अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के हाथ दो-दो सफलता लगी. जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट लिया.

IND vs IRE: भारत के हाथ लगी हार

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए टीम इंडिया (IND vs IRE) को अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 20 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. इस दौरान उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी योगदान मिलता रहा, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर ने हासिल कर सका. नियमित अंतराल पर टीम अपनी विकेट गंवाती रही, जिसके चलते भारत को 34 रनों से शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी.

ये भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ पहली हार है. तिलक वर्मा ने 19 रन, शिवम दुबे ने 25 रन और अक्षर पटेल ने 15 रनों का योगदान दिया. अन्य कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकता. आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट चटकी. लियाम मैकार्थी और जय मूंदरा ने क्रमशः 1 और 2 विकेट ली.

बांग्लादेश पर जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल उम्मीदें बरक़रार, अब इस समीकरण से कर जाएगी क्वालीफाई

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com