श्रीलंका में चमके साई सुदर्शन, खेली 132 रन की शानदार पारी, मेजबान बॉलर्स को किया पस्त
Table of Contents
Sai Sudharsan Century: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने के बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका में हैं। इस समय इंडिया ए श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों ही ए टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मैच आज से गाले में शुरू हुआ, जिसमें मेहमान टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को छकाए रखा। उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक जड़ दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में सुदर्शन शतक से चूक गए थे लेकिन श्रीलंका में उन्होंने तीन अंकों का स्कोर हासिल कर लिया।
गाले में Sai Sudharsan का शानदार शतक

श्रीलंका ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के पहले दिन टॉस जीतकर इंडिया ए ने बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से पूरी तरह सही साबित किया।
सुदर्शन ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी, फिर 130 गेंदों में शतक भी जड़ दिया। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने इंडिया ए की पारी के 39वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की।
साई सुदर्शन ने खेली 132 रनों की पारी
श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 175 गेंदों का सामना किया और 132 रन बनाए। वहीं 19 चौके भी जड़े। सुदर्शन ने अपनी पारी के दौरान पहले विकेट के लिए अपने ओपनिंग पार्टनर आयुष पांडे के साथ (25) के साथ 82 रनों की साझेदारी की। हालांकि, देवदत्त पडीक्कल उनका ज्यादा देर साथ नहीं दे पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए।
नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए रुतुराज गायकवाड़ भी बहुत ज्यादा देर नहीं टिक पाए लेकिन उन्होंने साई सुदर्शन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर जल्दी-जल्दी दो झटकों से उभरने में मदद की। गायकवाड़ ने 22 रनों की पारी खेली। सुदर्शन का विकेट 53वें ओवर में गिरा और उन्हें चमिका गुनासेकरा ने आउट किया।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के साई सुदर्शन की मजबूत दावेदारी
साई सुदर्शन ने अफगनिस्तान के खिलाफ 81 रन बनाकर नंबर-3 के लिए टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया था। अब अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी सुदर्शन ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान पहला मैच गाले में ही खेले जाने की संभावना है। इसी मैदान पर सुदर्शन ने शतक जड़कर निश्चित रूप से सभी को प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की कप्तानी में ODI टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, गिल की कप्तानी में हो गए बाहर