रोहित शर्मा की कप्तानी में ODI टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, गिल की कप्तानी में हो गए बाहर
Published - 25 Jun 2026, 03:30 PM | Updated - 25 Jun 2026, 04:28 PM
Table of Contents
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन कमाल का रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने कई यादगार जीत दर्ज की, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है. हिटमैन की कप्तानी के कार्यकाल तक ये प्लेयर्स टीम की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे थे, जिसकी वजह से इनकी गिनती रोहित शर्मा के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में होती थी.
लेकिन जब से शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है तब से टीम इंडिया की रणनीति बदल गई है, जिसके कारण कुछ खिलाड़ियों के लिए लगातार नजरअंदाज होना पड़ रहा है. तो इस आर्टिकल के आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ODI टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे मगर उन्हें अब टीम में मौका नहीं मिल रहा है.....
Rohit Sharma की कप्तानी में ODI टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी
रवींद्र जड़ेजा

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है. बल्ले और गेंद, दोनों से ही वह टीम के लिए किफायती रहे. इसके अलावा फील्डिंग भी उनका सबसे बड़ा हथियार थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी के दौर में वह वनडे टीम का मुख्य हिस्सा थे.
लेकिन अब उन्हें इस फॉर्मेट से दूर रखा जा रहा है. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2026 में खेला था. लेकिन इसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं. अफगानिस्तान के बाद उन्हें इंग्लैंड सीरीज से बाहर होना पड़ा.
इधर आयरलैंड सीरीज को बचा मात्र एक दिन, उधर टीम के हेड कोच ने अचानक दिया इस्तीफा
मोहम्मद सिराज
इस सूची का दूसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम है. रोहित शर्मा की कप्तानी में वह भारतीय तेज गेंदबाजी का अगुआई करते थे. उनके पास नई गेंद से टीम को सफलता दिलाने की क्षमता है. वह हिटमैन के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में से थे. लेकिन अब कई युवा तेज गेंदबाजों के उभरने के बाद उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया है. टीम की बदलती रणनीतियों के कारण मोहम्मद सिराज को इग्नोर किया जा रहा है.
वरुण चक्रवर्ती
भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी धारधार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कार्यकाल में उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के कई मौके मिले हैं. गेंदबाजी में उनकी विविधता विपक्षी टीम के लिए हमेशा से ही एक चुनौती साबित हुई है. लेकिन अब भारतीय टीम में स्पिन विभाग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते वह अपना स्थान पक्का नहीं कर सके हैं.
Rohit Sharma अपनाते हैं ये 3 अन्धविश्वास, मैच से पहले जरुर करते ये टोटकेबाजी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर