रोहित शर्मा अपनाते हैं ये 3 अन्धविश्वास, मैच से पहले जरुर करते ये टोटकेबाजी
Published - 25 Jun 2026, 02:10 PM | Updated - 25 Jun 2026, 02:28 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: क्रिकेट का खेल अंधविश्वास से परे नहीं हैं. इस खेल में सालों से किसी ना किसी खिलाड़ी के द्वारा अंधविश्वास देखने को मिल ही जाता है. अपने आप की मेहनत, प्रतिभा के साथ ही क्रिकेटर्स में कई ऐसे हैं जो किसी ना किसी रूप से अंधविश्वास को अपनाते हैं और उसी के दम पर मैदान में सफलता पाने की कोशिश भी करते हैं.
अंधविश्वास का सीधा सा अर्थ है टोटकेबाजी...और ऐसा ही अंधविश्वास भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा में भी दिखता है. रोहित शर्मा एक या दो नहीं बल्कि 3 अंधविश्वास के साथ मैदान में उतरते हैं और उसे अपनाते हुए बल्लेबाजी करते हैं.हम आपको अपने इस ख़ास लेख में रोहित के उन 3 अंधविश्वास के बारे में ही बताएंगे.
सिर्फ कॉफी के ग्लास से करते दिन की शुरूआत

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने लिए 4 अंधविश्वास रखते हैं जिसमें उनके लिए पहला अंधविश्वास दिन की शुरुआत में किसी भी तरह से कॉफी का ग्लास लेना है. कॉफी पीना खुद रोहित शर्मा अपने लिए काफी लकी मानते हैं और वो ऐसा करना कभी नहीं भूलते हैं.
हिटमैन कॉफ़ी से पहले चाय या किसी भी तरह का कोई जूस पीना पसंद नहीं करते हैं. उनको लगता है कि कॉफ़ी से ही उनके दिन की शुरूआत अच्छी होगी.
Rohit Sharma मैच से पहले जरुर करते पत्नी को फोन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन मैच से पहले और टीम मीटिंग से पहले वो अपनी पत्नी रितिका सजदेह को फोन कॉल जरूर करते हैं. रितिका को कॉल करना रोहित शर्मा अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं.
अपनी पत्नी से रोहित शर्मा बेहद प्यार करते हैं और उनकी पत्नी भी हिटमैन को सपोर्ट करने लगभग हर मुकाबले में पहुंच जाती है.
मैदान में दांया पैर पहले रखते
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब भी खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो वो दांया पैर पहले रखते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा मैदान में वो जगह ढूंढते हैं जहां देखकर उन्हें अच्छा लगता है.
रोहित शर्मा पर दबाव होता है तो वो उस जगह को लगातार देखते रहते हैं जिससे उनके मन को शांति मिलती है और दबाव को कम महसूस करते हैं. यह दांया पैर का टोटका कई अन्य क्रिकेटर भी अपनाते हैं.
यह भी पढ़ें: REPORTS: टीम इंडिया से निकाल दिए जाएंगे रोहित शर्मा, गंभीर-अगरकर नहीं चाहते खेले वर्ल्ड कप 2027