REPORTS: टीम इंडिया से निकाल दिए जाएंगे रोहित शर्मा, गंभीर-अगरकर नहीं चाहते खेले वर्ल्ड कप 2027
Table of Contents
Gambhir-Agarkar's plan drops Rohit Sharma: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने करियर में काफी सफलता हासिल की है। जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा तो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बन गए। इसके बाद, कुछ साल उनका संघर्ष रहा लेकिन 2013 से किस्मत पलटी और वनडे क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई। जबकि 2019 में टेस्ट में ओपन करते हुए सफलता हासिल की।
खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की लेकिन इस 39 वर्षीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। अपनी कप्तानी में रोहित 2023 में ऐसा करने से चूक गए थे, क्योंकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर Rohit Sharma की नजर

हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब खिलाड़ी के तौर पर अपनी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप बना रखी है। भारत को पिछले साल अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जिताने वाले रोहित को लेकर संभावना जताई जा रही थी कि उनकी अगुआई में ही वर्ल्ड कप में भी भारत खेलते नजर आ सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा फैसला लिया गया।
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने बदलाव का विकल्प चुनते हुए शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया। इससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को झटका जरूर लगा लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा। रोहित सीरीज दर सीरीज खेल रहे हैं लेकिन वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी भी उनका स्थान पक्का नजर नहीं आ रहा है।
रोहित शर्मा को हटा सकती है अगरकर-गंभीर की जोड़ी
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से प्लानिंग शुरू हो चुकी है। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर का फोकस भी इसी पर है। सीनियर खिलाड़ियों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगरकर और गंभीर ने वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शामिल नहीं किया है।
इंग्लैंड वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए अहम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा के अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद संन्यास की संभावना था लेकिन उन्होंने नहीं लिया। अब अगर इंग्लैंड में उनका बल्ला नहीं चला तो फिर रिटायर हो सकते हैं, क्योंकि उनकी वजह से यशस्वी जायसवाल जैसा होनहार ओपनर बाहर बैठा है।
हालांकि, अभी तक रोहित शर्मा की तरफ से संन्यास को लेकर कुछ भी अपडेट नहीं आया है। रोहित अभी भी अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक दिख रहे हैं लेकिन अगरकर-गंभीर को अपने प्रदर्शन से इम्प्रेस करना होगा, तभी इस सीनियर बल्लेबाज को आगे मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी का छलका दर्द, बोला 'IND vs PAK मैच में मेरी पत्नी टीम इंडिया का सपोर्ट करती...'