पाकिस्तानी खिलाड़ी का छलका दर्द, बोला 'IND vs PAK मैच में मेरी पत्नी टीम इंडिया का सपोर्ट करती...'

Published - 25 Jun 2026, 01:31 PM

IND Vs PAK

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। जंग का मैदान हो या क्रिकेट, दोनों ही जगह कोई भी हारना नहीं चाहता। क्रिकेट के मैदान में जब भी इन दोनों टीमों की टक्कर होती है तो दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर हाई-वोल्टेज मुकाबले पर रहती है और काफी पहले से ही मुकाबले का हाइप बनना शुरू हो जाता है।

हालांकि, हालिया वर्षों में भारत को कई बार पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल हुई है। वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ एशिया कप में भी टीम इंडिया ने पिछले कई मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम को धूल चटाई है। पाकिस्तान की टीम चाहे जितनी भी कमजोर हो लेकिन उसके पूर्व खिलाड़ी और फैंस भारत के खिलाफ अपनी टीम की जीत का दावा ही करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक क्रिकेटर की पत्नी IND vs PAK मैच में भारत का समर्थन करती है।

इस पाकिस्तानी गेंदबाज की पत्नी IND vs PAK मैच में करती है टीम इंडिया के लिए दुआ

IND Vs PAK 1

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने PakPassion के साथ खास बातचीत में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी सामिया आरजू IND vs PAK मैच में भारत की जीत की कामना करती हैं। यह सुनकर जरूर पाकिस्तानी फैंस को झटका लग सकता है, क्योंकि वो तो हर बार अपनी टीम की ही जीत चाहते हैं लेकिन हसन की पत्नी भारत की जीत की दुआ करती हैं।

हसन अली की पत्नी IND vs PAK मैच में क्यों करती हैं भारत का समर्थन

हसन अली ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी पत्नी उनका समर्थन करती है लेकिन वो भारत से है, इसलिए IND vs PAK मैच में टीम इंडिया की जीत की दुआ करती है। हसन ने यह बात एक सवाल के जवाब में कही।

उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान भारत से क्यों हारता रहता है? क्या इसलिए कि आपकी भारतीय पत्नी नहीं चाहती कि आप उन्हें हराए? इसके जवाब में हसन ने कहा,

"वह मेरा सपोर्ट तो करती हैं, लेकिन वह भारतीय हैं और चाहती हैं कि भारत भी जीते। असल वजह यह है कि भारत सही रास्ते पर है। उनके IPL और घरेलू क्रिकेट से खिलाड़ियों को साल भर खेलने का अनुभव मिलता है, और इसीलिए वे अभी वर्ल्ड क्रिकेट में छाए हुए हैं।"

कौन हैं हसन अली की पत्नी सामिया आरजू, भारत से गहरा नाता

हसन अली की शादी भारत की सामिया आरजू से हुई है। 15 सितंबर 1995 को जन्मी सामिया आरज़ू मूल रूप से हरियाणा के नूंह ज़िले के चंदेनी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने भारत के फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद, सामिया ने अपना करियर एयर होस्टेस के रूप में बनाया और बाद में फ्लाइट इंजीनियर के रूप में दुबई में एमिरेट्स एयरलाइन को ज्वाइन किया।

हसन अली से सामिया की मुलाकात दुबई में ही हुई। शुरू में इनकी दोस्ती हुई, बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद, इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली और अभी भी साथ हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs IRE, HEAD TO HEAD: कितनी बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना, जानें क्या कहती दोनों टीमों की हिस्ट्री

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team hasan ali
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com