IND vs IRE, HEAD TO HEAD: कितनी बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना, जानें क्या कहती दोनों टीमों की हिस्ट्री
Table of Contents
IND vs IRE Head-to-Head in T20Is: भारत और आयरलैंड के बीच कम ही मौकों पर एक्शन देखने को मिलता है। ये दोनों टीमें आपस में खेलते हुए कम ही नजर आती हैं, क्योंकि आईसीसी इवेंट या द्विपक्षीय टी20 सीरीज में ही इनका आमना-सामना होता है। फैंस को एक बार फिर से भारत और आयरलैंड के बीच रोमांच देखने को मिलने वाला है, क्योंकि अब दो मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होने जा रहा है।
दरअसल, जुलाई में इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया ने एक सप्ताह के लिए आयरलैंड में रुकेगी। इस दौरान दोनों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 26 जून से होना है। वहीं, दूसरा मैच 28 जून को होगा। ये दोनों ही मुकाबले बेलफ़ास्ट में होने हैं और टीम इंडिया भी वहां पहुंचकर अभ्यास शुरू कर चुकी है।
IND vs IRE टी20 मैचों की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

आयरलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद नहीं खराब करनी होगी और मुकाबले काफी सही समय पर शुरू होंगे। जी हाँ, आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेले जाएंगे। इन मुकाबलों का आयोजन बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होगा।
IND vs IRE टी20 में भारत और आयरलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज के आगाज से पहले इन दोनों टीमों के बीच टी20 में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है, इसकी जानकारी जानना बहुत ही जरूरी है। तो बता दें कि दोनों के बीच राइवलरी कुछ खास नहीं रही है, क्योंकि रिकॉर्ड एकतरफा ही है। आयरलैंड हमेशा ही भारत के खिलाफ कमजोर साबित हुआ है। यही कारण है कि टी20 इंटरनेशनल में भारत का आयरलैंड पर 100% जीत का रिकॉर्ड है।
टी20 में भारत और आयरलैंड की सबसे पहली टक्कर 2009 में हुई थी और इसके बाद आखिरी बार 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने आए थे। अब तक इन दोनों ने 8 टी20 मैच खेले हैं और सभी में भारत को जीत हासिल हुई है। इस तरह आयरलैंड को अभी भी टीम इंडिया के खिलाफ अपनी पहली जीत का इंतजार है।
IND vs IRE टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड का स्क्वाड: लॉरकन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया, वहां कोच गंभीर देंगे इन 15 खिलाड़ियों को मौका