इंग्लैंड ODI सीरीज से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया, वहां कोच गंभीर देंगे इन 15 खिलाड़ियों को मौका
Published - 25 Jun 2026, 11:50 AM | Updated - 25 Jun 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Team India: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 19 जुलाई से 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई इस टीम से कही हद तक भारत को अपने वर्ल्ड कप 2027 की टीम भी मिल चुकी है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा बनाया जा सकता है.
इंग्लैंड सीरीज वाले खिलाड़ी ही बनेंगे टीम का हिस्सा

इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम (Team India) में विराट कोहली की वापसी हो गई है, उन्हें यशस्वी जायसवाल की जगह टीम इंडिया में मौका दिया गया है. बता दें कि तीसरे वनडे में जायसवाल ने 86 गेंदों पर 110 रन की एक शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद वह इंग्लैंड वनडे सीरीज का टिकट नहीं हासिल कर पाए हैं.
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की भी वापसी हुई है. बुमराह को जहां प्रिंस यादव की जगह टीम इंडिया (Team India) में मौका मिला है. वहीं अक्षर पटेल को भी हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है.
बता दे कि इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. हालांकि सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के चलते चयनकर्ताओं ने इन्हें फिलहाल बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ऐसे में साफ़ है कि अब 2027 वर्ल्ड कप में भी यही खिलाड़ियों को जगह मिलेगी.
सिर्फ नितीश रेड्डी की जगह हार्दिक होंगे टीम में शामिल
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए नितीश रेड्डी को मौका दिया गया, यह चांस उन्हें इसलिए मिला, क्योंकि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं थे. हालांकि अगर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट होंगे, तो वर्ल्ड कप 2027 में पहले उन्ही को प्राथमिकता दी जायेगी.
हादिक पांड्या ने सालों से टीम इंडिया के लिए ICC टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए उनका वर्ल्ड कप 2027 की टीम में होना पूरी तरह तय है.
वर्ल्ड कप 2027 के लिए कुछ ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय Team India
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल, हर्षित राणा
यह भी पढ़ें: ठोके 9 शतक, झटके 253 विकेट, वो खतरनाक ऑलराउंडर जो भारत और आयरलैंड दोनों के लिए खेला