इधर आयरलैंड सीरीज को बचा मात्र एक दिन, उधर टीम के हेड कोच ने अचानक दिया इस्तीफा

Published - 25 Jun 2026, 03:28 PM | Updated - 25 Jun 2026, 03:29 PM

Head Coach

Head Coach Resigned: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 26 जून से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के आगाज में 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है। हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है और वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। टीम इंडिया की तरफ से वैभव के डेब्यू को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शायद उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

आयरलैंड सीरीज के आगाज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। एक टीम के हेड कोच (Head Coach) ने तत्काल प्रभाव से हेड कोच का पद छोड़ दिया है। चार साल तक टीम को अपनी कोचिंग में सफलता दिखाने के बाद इस दिग्गज ने अलग होने का फैसला किया है।

इस टीम के Head Coach ने आयरलैंड सीरीज से पहले छोड़ा पद

Head Coach 1

आयरलैंड सीरीज के शुरू होने पहले इस्तीफ़ा देने वाले वाले दिग्गज का नाम रयान कुक है, जो नीदरलैंड्स की पुरुष टीम के हेड कोच (Head Coach) थे। अब उन्होंने अपना पद तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी कुक ने मई 2022 में इस भूमिका को संभाला था और चार साल तक जिम्मेदारी निभाई।

नीदरलैंड्स के हेड कोच का पद रयान कुक ने अहम वजह से छोड़ा

फैंस को जरूर हैरानी रही होगी कि रयान कुक ने नीदरलैंड्स ने पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच (Head Coach) का पद क्यों छोड़ा लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत ही खास है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) के द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कुक की पत्नी एमा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी वजह से उन्होंने टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है।

रयान कुक ने KNCB के एक बयान में कहा,

"बिना किसी शक के, डच पुरुष टीम को कोचिंग देना मेरे कोचिंग करियर की अब तक की सबसे यादगार चीज़ों में से एक रही है। प्रोफेशनलिज़्म की ओर बढ़ने और मज़बूत मूल्यों वाली एक कॉम्पिटिटिव क्रिकेट टीम बनाने के सफर को लीड करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात रही है।

मैं KNCB और डच क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों का इतने सालों से मिल रहे लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। केएनसीबी और टीम को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो इस काम पर पूरा और लगातार ध्यान दे सके और अपनी मौजूदगी बनाए रख सके। मुझे पता है कि इसकी नींव मजबूत है और भविष्य उज्ज्वल है।"

हेड कोच रयान कुक के कार्यकाल में नीदरलैंड्स ने किया अच्छा प्रदर्शन

नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम ने हेड कोच (Head Coach) रयान कुक के कार्यकाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिस साल कुक ने जिम्मेदारी संभाली, उसी साल नीदरलैंड्स ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, जो ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था; वहाँ उन्होंने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका को हराया।

इसके बाद, साल 2023 में नीदरलैंड्स ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। यह 2011 के बाद पहला मौका था, जब टीम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था और दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश जैसी टीमों को भी हराया।

यह भी पढ़ें: REPORTS: टीम इंडिया से निकाल दिए जाएंगे रोहित शर्मा, गंभीर-अगरकर नहीं चाहते खेले वर्ल्ड कप 2027

Tagged:

Netherlands Cricket Team Ryan Cook
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com