बांग्लादेश पर जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल उम्मीदें बरक़रार, अब इस समीकरण से कर जाएगी क्वालीफाई

Published - 26 Jun 2026, 09:07 AM | Updated - 26 Jun 2026, 09:38 AM

Team India 48

Team India Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हरमनप्रीत कौर की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उम्मीदों को झटका लगा था लेकिन 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने अंतिम-4 की संभावनाओं को बरकरार रखा है।

टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण के 23वें मैच में भारत (Team India) का सामना बांग्लादेश मैनचेस्टर में हुआ। टीम इंडिया की खराब फील्डिंग के बावजूद बांग्लादेश ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाया और पूरे ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने 16.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Team India की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम

Team India 49

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन दूसरे ही ओवर में 4 रन बनाकर ओपनर दिलारा अख्तर आउट हो गईं। इसके बाद, जुवैरिया फिरदौस और शोभना मोस्ट्री के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई लेकिन फिर विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। फिरदौस ने 33 और मोस्ट्री ने 22 रनों का योगदान दिया।

कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रनों की पारी खेली। हालांकि, वो ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाईं। मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर से कुछ खास योगदान नहीं आया। यही कारण है कि पूरे ओवर खेलने के बावजूद बांग्लादेश की टीम 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई। टीम इंडिया (Team India) की तरफ से राधा यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

शैफाली वर्मा के अर्धशतक से टीम इंडिया की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत तेज रही लेकिन चौथे ओवर में 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा और ओपनर स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर चली बनीं। हालांकि, उनकी जोड़ीदार शैफाली वर्मा ने अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया और 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

शैफाली के आउट होने के बाद, टीम इंडिया ने यास्तिका भाटिया (23) ऋचा घोष (10) के भी विकेट गंवा दिए। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में 26 रन बनाकर भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। बाद में कप्तान हरमनप्रीत कौर (13*) और दीप्ति शर्मा (5*) ने 17वें ओवर में जीत दिला दी। बांग्लादेश की तरफ से रितु मोनी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

सेमीफइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ये काम

बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से भारत (Team India) के चार मैचों में 6 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट +2.268 का है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा, ताकि हरमनप्रीत कौर की टीम के 8 अंक हो जाएं और अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हराकर 8 अंक कर भी लेता है तो भी बेहतर नेट रन रेट से भारत अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा।

वहीं, अगर टीम इंडिया (Team India) अपना अंतिम मैच नहीं जीत पाती है तो फिर उसके 6 अंक ही रह जाएंगे। इस दशा में उसे दुआ करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका को अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश से हार मिले। इससे दक्षिण अफ्रीका टीम भी 6 अंक पर ही रह जाएगी, लेकिन उसका नेट रन रेट कम है। इसका फायदा भारत को मिल सकता है।

ऐसे में टीम इंडिया के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर इसमें कामयाबी मिलती है तो फिर किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा और उसे आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में चमके साई सुदर्शन, खेली 132 रन की शानदार पारी, मेजबान बॉलर्स को किया पस्त

Tagged:

harmanpreet kaur india women cricket team Bangladesh Women Cricket team ICC Women's World Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com