IND vs IRE: पहले टी20 में टीम इंडिया ने कटवाई नाक, आयरलैंड ने दर्ज की खास उपलब्धि, अभिषेक-लॉर्कन ने बनाए खास रिकॉर्ड

Published - 26 Jun 2026, 10:01 PM | Updated - 26 Jun 2026, 10:06 PM

IND Vs IRE 4

26 जून को बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम (IND vs IRE) का करारी हार का सामना करना पड़ा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई आयरिश टीम ने कप्तान लॉर्कर टकर की 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 182 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की पारी 148 रनों पर सिमट गई और उसके हाथ 34 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके साथ ही भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

IND vs IRE: पहले टी20 में बने ये रिकॉर्ड्स

1. भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी

  • 35 साल 232 दिन - शिखर धवन
  • 33 साल 70 दिन - सूर्यकुमार यादव
  • 31 साल 202 दिन - श्रेयस अय्यर *
  • 30 साल 234 दिन - रोहित शर्मा
  • 30 साल 143 दिन - केएल राहुल

सिर्फ खराब स्ट्राइक रेट की वजह से भारत की टी20 टीम से बाहर हैं ये 3 खिलाड़ी, औसत के मामले में खेलते कोहली जैसा

2. भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 114 - श्रेयस अय्यर
  • 80 - रोहित शर्मा
  • 72 - विराट कोहली
  • 42 - केएल राहुल
  • 30 - ऋषभ पंत
  • 21 - शिखर धवन

3. स्टॉर्मोंट में यह भारत का पहला T20I मैच था. टीम इंडिया ने 2007 में इस मैदान पर एक वनडे मैच खेला था, जिसमें मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने नाबाद 80 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड जीता था.

4. यह भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच नौवां T20I मैच है; जिनमें से छह मैचों में आयरिश टीम ने शुरुआती छह ओवरों में ही तीन या उससे ज़्यादा विकेट गंवा दिए हैं.

5. अपने जन्मदिन पर T20I विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर

  • युवराज सिंह
  • रवींद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • शिवम दुबे

6. T20I में कप्तान के तौर पर लोर्कन टकर

  • 73(41) बनाम पाकिस्तान, डबलिन 2024
  • 94*(51) बनाम ओमान, कोलंबो SSC 2026
  • 50*(35), IND vs IRE, बेलफ़ास्ट 2026

7. T20I कप्तान के तौर पर शुरुआती तीनों पारियों में 50+ रन बनाए

  • डेलरे रॉलिन्स (बरमूडा)
  • लॉरकन टकर (आयरलैंड)

8. T20 इंटरनेशनल में आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ़ भारतीय गेंदबाज़ द्वारा फेंका गया प्रसिद्ध कृष्णा का 27 रन वाला ओवर सबसे महंगा ओवर है.

9. प्रसिद्ध कृष्णा के पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

  • 0/68 (4) बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
  • 0/57 (4) IND vs IRE, बेलफास्ट 2026

प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा दिए गए 125 रन लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे अधिक रन हैं.

10. आयरलैंड के लिए T20I करियर की पहली ही गेंद पर विकेट

  • मैथ्यू हम्फ्रीज़
  • जय मूंदरा

11. अभिषेक शर्मा ने पांचवीं बार T20I में 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक (50 रन) बनाया है. यह किसी 'फुल मेंबर' टीम के बल्लेबाज द्वारा किया गया सबसे ज़्यादा बार ऐसा कारनामा है. किसी और खिलाड़ी ने ऐसा तीन से ज़्यादा बार नहीं किया है।

Abhishek Sharma

12. आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ T20I अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

  • 17 स्टीफन मायबर्ग, सिलहट 2014
  • 18 लिटन दास, चट्टोग्राम 2023
  • 19 अभिषेक शर्मा, बेलफास्ट 2026
  • 20 फिल साल्ट, मालाहाइड 2025

13. भारत के लिए सबसे तेज़ी से 1000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंदों के आधार पर)

  • 528 अभिषेक शर्मा
  • 573 सूर्यकुमार यादव
  • 648 शिवम दुबे
  • 679 संजू सैमसन/हार्दिक पांड्या

14. आयरलैंड बनाम भारत T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

  • 4/35 पीटर चेस मालाहाइड 2018
  • 3/28 मैथ्यू हॉलार्ड बेलफास्ट 2026 *
  • 3/40 केविन ओ'ब्रायन मालाहाइड 2018
  • 3/42 मार्क अडायर मालाहाइड 2022

15. आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत (IND vs IRE) को हराया.

सिर्फ खराब स्ट्राइक रेट की वजह से भारत की टी20 टीम से बाहर हैं ये 3 खिलाड़ी, औसत के मामले में खेलते कोहली जैसा

Tagged:

Virat Kohli team india shikhar dhawan IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com