सिर्फ खराब स्ट्राइक रेट की वजह से भारत की टी20 टीम से बाहर हैं ये 3 खिलाड़ी, औसत के मामले में खेलते कोहली जैसा

Published - 26 Jun 2026, 05:12 PM | Updated - 26 Jun 2026, 05:16 PM

India 31

भारत (India) की टी20 टीम काफी बदल गई है। एक समय कम स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों को भी जगह मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कई खिलाड़ियों को लगातार रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं चुना जा रहा है। कम स्ट्राइक रेट के कारण विराट कोहली को भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा था। शायद यही वजह है कि उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के बाद संन्यास ले लिया।

इस लेख में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो रन बनाने के मामले में विराट कोहली जैसे हैं लेकिन कम स्ट्राइक रेट के कारण भारत (India) की टी20 टीम में जगह बनाने में नाकाम हो रहे हैं।

इन 3 खिलाड़ियों को कम स्ट्राइक रेट के कारण India की टी20 में नहीं मिल रही जगह

1. शुभमन गिल

India 32

इस लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल का है। गिल ने टेस्ट और वनडे में तो अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन अभी तक टी20 में ऐसा नहीं कर पाए हैं। गिल ने आईपीएल में दिखाया कि उनके पास निरंतर रूप से रन बनाने की कला है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा कम है।

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को घरेलू टी20 और आईपीएल में खूब सफलता मिली है लेकिन T20I में तेजी से रन नहीं बना पाए हैं। भारत (India) के लिए उनका स्ट्राइक रेट 138.59 है।

2. साई सुदर्शन

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी आईपीएल में खूब रन बनाए हैं। शायद वो किसी अन्य देश के होते तो उन्हें नेशनल टीम में सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए चुन लिया जाता। लेकिन भारत (India) की टी20 में उनको लेकर चर्चा भी नहीं हो रही है।

सुदर्शन ने पिछले दो सीजन में करीब 1500 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ज्यादा का रहा। हालांकि, सुदर्शन पावरप्ले में उतनी तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं, शायद यही कारण है कि टी20 टीम के लिए उनकी दावेदारी काफी कमजोर है।

3. केएल राहुल

दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल को तीन साल से ज्यादा होने के बावजूद भारत के लिए टी20 में मौका नहीं मिला है। राहुल को आईपीएल में टॉप बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। उनका औसत और स्ट्राइक रेट विराट कोहली और रोहित शर्मा से बेहतर है लेकिन भारत के मौजूदा ओपनर्स की तुलना में वे पीछे हैं। राहुल का टी20 इंटरनेशनल में 139.12 का ही स्ट्राइक रेट है।

उनका आक्रामक अंदाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों की तुलना में कमजोर माना जाता है। इसी वजह से उन्हें लंबे समय से सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया है।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब शायद नहीं खेल पाएंगे टी20I

Tagged:

shubman gill team india kl rahul Sai Sudharsan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com