वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब शायद नहीं खेल पाएंगे टी20I

Published - 26 Jun 2026, 12:54 PM | Updated - 26 Jun 2026, 01:28 PM

Vaibhav Sooryavanshi 23

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ भारत 26 जून से बेलफास्ट में दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। सीरीज शुरू होने से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह दी है। अब क्रिकेट फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के टीम इंडिया में आने से फैंस में ख़ुशी की लहार है लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी भी बज चुकी है। वैभव को आयरलैंड ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियाई खेलों के लिए भी चुना गया है। ऐसे में उन्हें आने वाले समय में काफी मौके मिलने वाले हैं। अगर उनका बल्ला चला तो कई खिलाड़ियों के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम में आने के दरवाजे बंद हो जाएंगे। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 3 खिलाड़ियों के लिए Vaibhav Sooryavanshi ने बंद किए टी20 टीम के दरवाजे

1. शुभमन गिल

Vaibhav Sooryavanshi 24

इस लिस्ट में पहला नाम भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का है, जो पिछले साल तक सूर्यकुमार यादव को बतौर कैप्टेन रिप्लेस करने के दावेदार माने जा रहे थे। गिल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि, आईपीएल 2026 में उन्होंने काफी अच्छा किया और फिर से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के आने से उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भारत के पास कई ओपनर हैं, जो टी20 में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ये सभी स्ट्राइक रेट के मामले में गिल से बेहतर माने जाते हैं। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी तूफानी अंदाज में खेलते हैं। इसी वजह से गिल के लिए अब वापसी मुश्किल दिख रही है।

2. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में जगह बरकरार रखना काफी मुश्किल हो रहा है। वह टेस्ट में तो पक्के हैं लेकिन वनडे में उन्हें प्रदर्शन के बावजूद बाहर कर दिया जाता है। जबकि टी20 में अभिषेक शर्मा के आने के बाद से उन्हें जगह ही मिलनी बंद हो गई है।

अब उन्हें टक्कर देने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी आ गए हैं। इसी वजह से जायसवाल के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट के दरवाजे बंद होते नजर आ रहे हैं।

3. रुतुराज गायकवाड़

इस लिस्ट में तीसरा नाम रुतुराज गायकवाड़ का है। एक समय रुतुराज को लेकर दावा किया जा रहा था कि वो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर लेंगे लेकिन अब ऐसा मुश्किल ही नजर आ रहा है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के चयन से चयन समिति ने साफ़ कर दिया है कि अब सिर्फ उन खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा, जो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की काबिलियत रखते हों।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6..... मार्कस स्टोइनिस का धमाका, अमेरिकी लीग में जड़े एक ओवर में 5 छक्के, वीडियो वायरल

Tagged:

Ruturaj Gaikwad shubman gill team india yashasvi jaiswal Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com