3 बड़े कारण, क्यों आयरलैंड जैसी छोटी टीम से हार गई दुनिया की नंबर-1 टीम भारत
Published - 27 Jun 2026, 10:24 AM | Updated - 27 Jun 2026, 12:17 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 26 जून को बेलफास्ट के मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में आयरिश टीम ने 34 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 182 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम (IND vs IRE) 148 रनों पर ही ढेर हो गई. आइए जानते हैं कि भारत की इस हार के सबसे बड़े 3 कारण क्या रहे...
IND vs IRE: इन 3 बड़े कारण से भारत को झेलनी पड़ी आयरलैंड के हाथों हार
गेंदबाजों का फ्लॉप शो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आयरलैंड टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. एक समय पर 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बावजूद टीम वापसी करने में कामयाब हुई. मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभली हुई बल्लेबाजी कर पारी को संभाला.
खासकर अंत में डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए आयरिश टीम ने अंतिम ओवरों में खूब रन बटोरे और खुद को मजबूत स्थिति तक पहुंचा लिया. इस दौरान प्रसिद्ध कृष्ण और वॉशिंगटन सुंदर टीम के लिए सबसे महंगे साबित हुए. इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 14.25 और 19 के इकॉनमी से गेंदबाजी की.
IND vs IRE: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस
टॉप-मिडिल ऑर्डर का पस्त होना
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार का एक और कारण टॉप और मिडिल ऑर्डर का फेल होना था. 183 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिए. महज 100 रनों के स्कोर पर ही भारत के 6 विकेट गिर गए थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी और प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका.
खराब फील्डिंग
IND vs IRE पहले टी20 में टीम इंडिया फील्डिंग में भी फ्लॉप रही थी. क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय फील्डर्स ने आयरिश बल्लेबाजों के कई कैच ड्रॉप किए. अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी को जीवनदान दिए, जिसका उन्होंने फायदा उठाकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में योगदान दिया. इसके अलावा भारतीय टीम ने फील्डिंग के समय कई अतिरिक्त भी लुटाए, जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत को आयरलैंड के हाथों 34 रनों से हार झेलनी पड़ी.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर