IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report: क्या गुल खिलाएगी पिच? जानें भारत या आयरलैंड, किसका पलड़ा रखेगी भारी

Published - 27 Jun 2026, 12:42 PM | Updated - 27 Jun 2026, 01:02 PM

IND Vs IRE 1

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून रविवार को खेला जायेगा. सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया था और 38 रन के बड़े अंतर से मुकाबले को अपने नाम कर लिया था.

पहले टी20 मैच की पिच को समझने में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बड़ी मुश्किल आई थी. अब दूसरे टी20 की पिच कैसी होगी? यही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

कैसी होगी IND vs IRE की पिच

 IND vs IRE
बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच में स्विंग और उछाल है. जिस कारण बल्लेबाजों का रन बनाने में काफी कठिनाई होती है.

शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. जबकि, स्पिनर्स के लिए पिच में काफी कुछ रहता है. वैसे बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है. ऐसे में बल्लेबाज अगर एक बार सेट हो जाए, तो लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाना आसान होता है. इस पिच का पहली पारी का एवरेज स्कोर भी मात्र 120 रन है.

टी20I मैचों में बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 28

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 11

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 16

पहली पारी का एवरेज स्कोर- 120

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 190/5 (Bangladesh) v 18/07/2012 v Ireland

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 53 (Nepal) v 13/07/2015 v Ireland

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 180/4 (New Zealand) v 22/07/2022 v Ireland

हर विकेट पर एवरेज रन- 17.61

हर ओवर पर एवरेज रन- 6.78

इस प्रकार है IND vs IRE की टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

आयरलैंड: लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com