इस वजह से नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में मौका, लेकिन अब जरूर खेलेंगे दूसरा मुकाबला

Published - 27 Jun 2026, 01:37 PM | Updated - 27 Jun 2026, 02:46 PM

Vaibhav Sooryavanshi 2

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा. बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत के हाथों हार लगी. इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस का दावा है कि अगर टीम प्रबंधन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करता तो शायद जीत टीम इंडिया के नाम होती. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि दूसरे मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खेलने का मौका मिल सकता है.

इस वजह से Vaibhav Sooryavanshi को नहीं मिला पहले टी20 में जगह

Vaibhav Sooryavanshi

26 जून को आयरलैंड सीरीज के आगाज से पहले आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में चयन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा थी कि टीम प्रबंधन ऐसे किसी खिलाड़ी को बाहर नहीं करेगा, जो पहले से टीम के लिए रन बना रहा हो.

लेकिन अब पहले टी20 में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से भारत की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना बढ़ गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 के लिए वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका दे सकते हैं.

IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-आयरलैंड का दूसरा टी20 मैच?

इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए भारतीय अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप रहे. वह टीम के लिए 4 गेंदों में 5 रन ही बना पाए थे. उनकी इस पारी ने सभी को काफी निराश किया, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है. अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर वह भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

Abhishek Sharma-Vaibhav Sooryavanshi की जोड़ी मचा सकती है तबाही

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi ) पावरप्ले में धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखना चाहेंगे. बीते कुछ समय में ये दोनों खिलाड़ी 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरते नजर आए हैं. ऐसे में ये सलामी जोड़ी शुरुआती ओवरों में ही आयरिश गेंदबाजों पर दबाव बना सकती है. भारत के बल्लेबाजी क्रम में इन दोनों की मौजूदग़ी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

IND vs IRE: वैभव-प्रिंस का डेब्यू! ये 2 फ्लॉप खिलाड़ी बाहर, दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Tagged:

team india IND vs IRE Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com