पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलेंगे या नहीं Rohit Sharma? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट, हुआ दूध का दूध पानी का पानी
Published - 15 Apr 2026, 02:35 PM | Updated - 15 Apr 2026, 02:41 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है. टीम खराब प्रर्दशन के साथ अंक तालिका में नीचले पायदान पर बनी हुई है. अब मुंबई को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.
उनका खेलना अभी तय नहीं है. हिटमैन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलते वक्त चोटिल हो गए थे. वह रिटायर्ड होकर मैदान छोड़कर पवेलियन लौट गए थे.
पंजाब के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं Rohit Sharma

दरअसल, आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलते वक्त रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी. जिस कारण उन्हें बैटिंग करने में भी मुश्किल हो रही थी.
आरसीबी के खिलाफ वह 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. ऐसे में अब अगला मुकाबला पंजाब के खिलाफ खेलने पर रोहित का मुश्किल लग रहा है. हालांकि, MI के पूर्व कप्तान को कितनी चोट लगी है यह कहना अभी काफी मुश्किल है.
गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कई बार हैमस्ट्रिंग मसल खिंचने की समस्या हो चुकी है, और जब भी उनके साथ यह हुआ तो, रिकवरी में वक्त लगा है. अगर हिटमैन की चोट अब भी गंभीर हुई तो वह कई मैच मिस कर सकते हैं.
MI खिलाड़ियों की खराब फॉर्म से परेशान
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चोट के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे खिलाड़ियों की फॉर्म से भी परेशान है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा बल्ले से रन नहीं बना पा रहे हैं. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विकेट की झड़ी लगाने के बावजूद जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अब तक वह एक विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया है.
IPL 2026 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ सफर का आगाज किया, लेकिन अगले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 4 मुकाबले खेले हैं.
जिनमें उन्होंने 45.67 की औसत और 165.06 स्ट्राइक रेट के साथ 137 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 8 छक्के भी निकले. जबकि, उनका बेस्ट स्कोर केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रन रहा.
अजिंक्य रहाणे पर टूटा BCCI का कहर! एक गलती पड़ी महंगी, दे डाली KKR कप्तान को भयंकर सजा
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर