MI vs PBKS, PITCH REPORT: सिर्फ और सिर्फ इन्हें मदद करेगी वानखेड़े की पिच, मुकाबले में बन जाएंगे इतने रन
Published - 15 Apr 2026, 01:40 PM | Updated - 15 Apr 2026, 01:50 PM
Table of Contents
MI vs PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल 2026, गुरूवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. तीन जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. जबकि, मुंबई 9वें पायदान पर है. एक तरफ PBKS टॉप पर पहुंचने की होड़ में है. वहीं, MI अपनी लाज बचानी चाहती है.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन खिलाड़ियों की फॉर्म के साथ जीत वानखेड़े की पिच पर भी निर्भर करेगी. चलिए तो जानते हैं कि इस पिच पर कितने रन बन सकते हैं.
MI vs PBKS: कैसी है वानखेड़े की पिच?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है. यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. जिस कारण बल्लेबाजों का काफी मदद मिलती है. हालांकि, शुरूआती ओवरों में पेसर्स काफी प्रभावी होते हैं, उन्हें पिच के कारण काफी उछाल और स्विंग मिलता है. वहीं, फ्लैट ट्रैक होने के कारण हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. आमतौर पर टी20 में 200+ स्कोर करना काफी आसान है.
IPL मैचों में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:
- कुल MI vs PBKS मैच- 125
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 58
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 67
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 171.38
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 240/4 (Royal Challengers Bengaluru) 12/04/2026 v Mumbai Indians
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians
- सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 214/4 (Mumbai Indians) 30/04/2023 v Rajasthan Royals
- हर विकेट पर एवरेज रन- 27.49
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.62
MI vs PBKS मैच में कितने बनेंगे रन?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग कंडीशन के मुताबिक काफी अच्छी मानी जाती है. इस पिच पर टी20 क्रिकेट में पहली पारी का औसत स्कोर 176 रन रहा है. हालांकि, अगर बल्लेबाज सेट हो जाए तो 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बनाया जा सकता है. इस ट्रैक पर बड़े-बड़े शॉट्स अक्सर देखने को मिलते हैं. माना जा रहा है कि MI vs PBKS मैच में हाई स्कोई देखने को मिलेगा.
वानखेड़े की पिच पर पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की कुल संख्या 58 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 67 है. यानी की जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का चयन कर सर सकती है.
BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी! अब ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कैप्टन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर