BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी! अब ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कैप्टन
Published - 15 Apr 2026, 10:29 AM | Updated - 15 Apr 2026, 10:32 AM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव पिछले लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. बेशक से उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया हो, लेकिन उनकी खराब बैटिंग बीसीसीआई के लिए सिरदर्द बन चुकी है. पूरे टूर्नामेंट में सूर्या (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन औसत रहा था. लेकिन अब IPL 2026 में भी वह अपनी लय खोते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर उनका यही हाल रहा तो BCCI टी20 की कप्तानी उनसे छिनकर किसी अन्य खिलाड़ी को सौंप सकती है.
Suryakumar Yadav की कप्तानी पर मंडराया खतरा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की कप्तानी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन के बाद गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि सूर्या 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कैप्टेंसी से हटाए जा सकते हैं. वह इन टूर्नामेंट के लिए मजबूद दावेदार नहीं माने जा रहे हैं.
अब भारत का अगला टी20 दौरा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है. ऐसे में यह दोनों सीरीज सूर्या के लिए बेहद अहम है. उन्हें खुद को साबित करने के लिए सिर्फ दो मौके दिए जाएंगे. अगर सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन ऐसी बरकरार रहा तो बीसीसीआई अन्य विकल्प पर विचार कर सकती है.
यह दो सीरीज सूर्या के लिए आखिरी चांस
हालांकि, टी20 फॉर्मेट के कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ही हेड कोच गौतम गंभीर की पहली पहली पसंद है. उन्हीं के सुझाव के बाद में ही सूर्या को भारतीय टीम का कैप्टन बनाया गया था. लिहाजा, बीसीसीआई और मैनेजमेंट आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 दौरे के लिए दिग्गज खिलाड़ी को दो मौके देना चाहते हैं.
गंभीर भी खुद यहीं चाहते हैं कि सूर्या 2028 तक टीम इंडिया की कैप्टेंसी संभाले. हालांकि, खुद भारतीय हेड का कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक ही है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर